पूर्व विधायक प्रहलाद भारती रहे मुख्य वक्ता, तिरंगा यात्रा पर डाला प्रकाशशिवपुरी-सतनवाड़ा सुभाषपुरा मंडल की कामकाजी बैठक गत दिवस संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती रहे। मंडल प्रभारी भाजपा जिला मंत्री नरोत्तम रावत, कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ की अध्यक्षता में किया गया, अन्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अवतार सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़, किसान मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री डॉ मंगल सिंह धाकड़, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम बघेल, सरपंच रामप्रसाद धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सेन, रामनिवास धाकड़ मंडल महामंत्री, पिट्टू मोगिया, गोविंद गुर्जर, प्रहलाद शर्मा, रामनरेश रावत, सोनू तोमर, रीता वाथम, राजेंद्र जाटव, सीताराम धाकड़, अनिल सेन, धर्मेन्द्र गुर्जर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रहलाद भारती द्वारा बताया कि हमें तिरंगा यात्रा भव्य तरीके से निकलना है जिसमें प्रत्येक बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता उसमें सम्मिलित हो और और यह यात्रा जन-जन की यात्रा हो। मंडल प्रभारी नरोत्तम रावत ने बताया कि तिरंगा यात्रा के द्वारा हम लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करें और लोगों में इसका संदेश जाए, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा बताया कि यह यात्रा इतनी भाव निकालनी चाहिए कि लोगों में एक संदेश जाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ के द्वारा बताया कि तिरंगा यात्रा को हमें एक जन आंदोलन बनाना है इसके लिए हमें घर-घर जाकर लोगों को इस तिरंगा यात्रा से जुडऩे के लिए आग्रह करना है। पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़ ने बताया कि 13 से 15 अगस्त के बीच हमें अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाना है और उसके साथ सेल्फी लेकर संगठन ऐप पर डाउनलोड करना है। कार्यक्रम के समापन पर मंडल महामंत्री गोविंद गुर्जर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment