संतों ने कहा राष्ट्र और सनातन का गौरव है जानकी सेना, वार्षिक पत्रिका का हुआ विमोचनशिवपुरी-अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा संस्था का 11वां स्थापना दिवस इंदौर नगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत समाज के समक्ष जानकी सेना की त्रिवर्षीय पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में जानकी सैनिकों ने विश्व शांति हेतु सुंदरकाण्ड पाठ किया और मॉं जानकी के जयकार लगाकर आयोजन को सफल बनाया।
जानकारी देते हुए अभा जानकी सेना संगठन के महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा )ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महा अभियान सुंदरकांड की भारतीय इकाई अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन का गौरवशाली 11 वां ऐतिहासिक भव्य विशाल ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह इंदौर महानगर में सुप्रसिद्ध खजराना गणपति मंदिर सभागार में भव्यता और विशालता के साथ सफल संपन्न हुआ जिसमें देश के प्रतिष्ठित संत संत सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अनिलानंद, महामंत्री हनुमान दास, विश्व आध्यात्म फाउंडेशन के संस्थापक रघुवीर सिंह गौर, हंसदास मठ इंदौर के महंत पवन दास, ब्रह्म कुमारी आश्रम इंदौर दीदी मां, पूर्व बाल आयोग अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री योगेन्द्र महंत, आचार्य दिनेश शर्मा, श्रीराम शर्मा, व्ही वन हॉस्पिटल के संचालक डॉ अर्जुनलाल भार्गव, राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर महाराज पुरुषोत्तम दास, मुख्य संस्थापक त्रिलोक चंद अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष रघुवीर रावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह (बॉबीराजा), इंदौर महानगर इकाई अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, महिला इकाई इंदौर अध्यक्ष शिल्पी शर्मा एवं संरक्षक जन एवं जनप्रतिनिधि जन अतिथि के रूप में शामिल हुए और साक्षी बने।
विभिन्न इकाईयों से पधारे सैंकड़ों जानकी सैनिक अतिथियों ने संगठन के ग्यारह वर्षों के कार्यों पर चर्चा की और जानकी सेना को सनातन एवं राष्ट्र के लिए गौरवशाली बताया और संगठन के कार्य उद्देश्यों को भावी पीढ़ी के लिए संस्कारों का केंद्र बताया। इस अवसर पर वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया और संतों की उपस्थिति में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए बाबा ट्रैवल्स के संचालक श्रीराम शर्मा जिन्हें संगठन सदस्यों ने माला पहनाकर बधाई दी। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर होटल शुभ मंगल रिसॉर्ट में संगठन पर बनी डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश नीरज अग्रवाल, न्यायाधीश प्रिंसी अग्रवाल सहित सैंकड़ों सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर खजराना गणपति मंदिर में सामूहिक आरती पूजन किया और समारोह समापन पर विशाल भोजन भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया।


No comments:
Post a Comment