---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 15, 2025

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आज होगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ


सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसिद्ध भजन गायिका पूर्णिमा दीदी की भजन संध्या सहित होगी गरबा डांडिया की रोचक प्रस्तुतियां

शिवपुरी- मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के तत्वाधान में 16 से 22 सितम्बर तक आयोजित होने वाले भव्य महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का रंगारंग शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आज होगा। इसके लिए मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य अतिथि सहित समाज के प्रमुखजन मौजूद रहेंगें। समस्त मध्यदेशीय अग्रवाल समाजजनों से महाराजार अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने का आह्वान समाज के द्वारा किया गया है।

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता(तिघरी), महामंत्री विकास गोयल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, जिसमें जयंती महोत्सव के प्रधान संयोजक गौरव सिंघल, जयंती अध्यक्ष अजीत अग्रवाल (ठेईया), सह संयोजक रामजी अग्रवाल, मुख्य वित्त संयोजक घनश्यामदास प्रधान, सह वित्त संयोजक सीताराम अग्रवाल, महिला संयोजक श्रीमती रेणु-भरत अग्रवाल, सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल के साथ समाज के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, श्रीमती निशा गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू गोयल, महिला महामंत्री श्रीमती दीपा बंसल, सह मंत्री श्रीमती रीना जैन, कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता, प्रचार मंत्री श्रीमती अनुराधा बंसल, प्रभातफेरी समिति राकेश कुमार (लखपति), दीपक प्रधान, अम्बरीष अग्रवाल (चाचा), सांस्कृतिक समिति राजेश गोयल रजत, गणेश गुप्ता, डॉ.समर्थ अग्रवाल, राकेश गोयल, संगम अग्रवाल, लवली सिंघल, रेणु सिंघल, रेखा गुप्ता, नीतू गोयल, ऊषा मंगल, शिल्पी गोयल एवं सपना बंसल, धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत जैन (खतौरा), महामंत्री रामेश्वर बिन्दल (कोलारस वाले)एवं कोषाध्यक्ष गोपालकृष्ण गुप्ता (भटनावर वाले)शामिल है। इसके साथ ही श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन आज 16 सितम्बर से 22 सितम्बर तक मनाया जाएगा। सभी समाज बन्धुओं से सपरिवार आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान समाजजनों के द्वारा किया गया है।

आज शुभारंभ के साथ होंगें विभिन्न कार्यक्रम
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के तत्वाधान में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ 16 सितम्बर को सायं 7 बजे से होगा, इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत भी होगी। जिसमें 17 सितम्बर को महालक्ष्मी वूमेंस क्लब की ड्राईंग प्रतियोगिता, महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति के द्वारा रील-डांस प्रतियोगिता, अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा महिलाओं की फैंसी डे्रस-डांस प्रतियोगिता, अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा बच्चों की फैंसी डे्रस प्रतियोगिता होगी।

No comments: