---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, September 14, 2025

प्रजापति समाज के द्वारा राजा दक्ष प्रजापति के भव्य चल समारोह 17 को, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति विशेष रूप से होंगें शामिल


भागीदारी को लेकर होगा सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन

शिवपुरी- प्रजापति समाज शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 17 सितम्बर को समाज के अग्रज व पूज्य राजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने को लेकर समाज का विशाल चल समारोह जिला मुख्यालय स्थित कमलागंज में श्रीसत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होगा। इस भव्य चल समारोह में प्रजापति समाज के धर्मवीर प्रजापति होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तरप्रदेश सरकार विशेष रूप से शामिल होंगे, इसके साथ ही चल समारोह के माध्यम से प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर माटीकला आयोग सहित राजनीतिक भागीदारी को लेकर सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे समस्त नगरवासी एवं राजनीतिक जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रजापति समाज अपनी राजनैतिक दावेदारी को भी प्रस्तुत करेगा।

प्रजापति समाज के द्वारा राजा दक्ष प्रजापति के विशाल चल समारोह को लेकर अभा प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति के द्वारा जानकारी दी गई। इसके साथ ही अभा प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति सहित समाज की युवा तरूणाई टीम पंकज, गणेश, पवन, प्रदीप, सुरेश, हंसराज, बृजेश प्रजापति, अनिल प्रजापति, लच्छीराम प्रजापति, नरेन्द्र, चौकैया, रतनलाल, घमंडी, ईश्वरलाल, सोनपाल, रामू, दयाकिशोर, रवि, धरमू प्रजापति.सूरज प्रजापति कोमलिया, पंचू प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, कल्याण प्रजापति, हरिचरण प्रजापति, काशीराम, रमेश प्रजापति, परशादी प्रजापति, मांगीलाल, दामोदर, प्रदीप, कालू, लच्छी प्रजापति, लक्ष्मण, चंदन, मोहन सिंह सरपंच, हरिशंकर, कमरलाल, ताराचंद, बृजमोहन, सुनील, धनीराम, नंदकिशोर, पवन कुमार, जानकी लाल, दौलत राम, गोविंदी, रामस्वरूप, बृजेश, हरपाल, कोमल, मुंशी, गणेश, भारत, सिमरन, बृजमोहन, हरिओम, अंकेश, रवि, पंकज, पंकज बैराड़ शिल्परी वाले, रवि बैराड़, गिर्राज बैराड़, फोशु प्रजापति गुरीछा, राम लखन, वैहरगमा प्रजापति, अनिल, मनोज, धनपाल, घनश्याम, छोटू, कान्हा, परमल, धर्मेंद्र, राहुल, सूरज, आकाश, नीरज, शंकर, आदित्य, सागर, बंटी, हेमंत, रामसेवक, विष्णु, अरविंद प्रजापति एवं समस्त दक्ष प्रजापति सदस्य युवा समिति जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश शामिल है।

चका सहित राजा दक्ष की आकर्षक झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र
माटीकला की अमिट पहचान के रूप में जाने जाना वाला प्रजापति समाज के द्वारा 17 सितम्बर को निकाले जा रहे चल समारोह में विशेष आकर्षण का केन्द्र समाज की पहचान चका एवं राजा दक्ष प्रजापति की आकर्षक झांकी रहेगी। इस अवसर पर भव्य चल समारोह में समाजजनों के साथ अपनी पहचान को जन-जन के बीच दर्शाया जाएगा और बताया जाएगा कि किस प्रकार से माटी से बने उपकरणों का घर-घर में उपयोग किया जाता है और माटीकला से जुड़ा प्रजापति समाज अपनी जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पहचान को बनाए हुए है। समस्त प्रजापति समाज समाज की इस पहचान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य चल समारोह के माध्यम से करेगा। इसके अलावा डीजे की धुनों पर राजा दक्ष प्रजापति के जयघोष सहित सामाजिक एकता का प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments: