शिवपुरी- शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था गहोई वैश्य महिला मंडल शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 27 सितम्बर को भव्य नवरंग गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन स्थानीय मारबाड़ी अग्रवाल धर्मशाला, पंचायती बगीचा, एबी रोड़ पर सायं 7 बजे से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती गीता नगरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष, अ.भा. महिला महासभा, श्रीमती भारती खुर्द मंत्री, अ.भा. महिला महासभा, डॉ.बबीता विजयपुरिया कोषाध्यक्ष अ.भा. महिला महासभा मुख्य रूप से शामिल होंगी, जिनके साथ श्रीमती राखी गेड़ा अध्यक्ष चंबल क्षेत्रीय, श्रीमती ज्योति डेंगरे अध्यक्ष, चौरसी क्षेत्रीय महिला समाज, श्रीमती तरूणा नीखरा मंत्री, चौरासी क्षेत्रीय महिला समाज, श्रीमती सुनीता कनकने अध्यक्ष गहोई समाज महिला मंडल, श्रीमती सुमन बरसैंया, सचिव गहोई समाज महिला मंडल, श्रीमती कल्पना बिलैया कोषाध्यक्ष गहोई समाज महिला मंडल एवं श्रीमती सुधा सेठ संरक्षक गहोई समाज महिला मंडल विशेष रूप से शामिल होंगी। गहोई वैश्य महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गरबा डांडिया महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है और शारदीय नवरात्रा में मॉं की आराधना करते हुए गरबा डांडिया का उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सभी गहोई वैश्य महिला मंडल के द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
No comments:
Post a Comment