---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, September 28, 2025

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत 30 को मेडिकल कॉलेज में लगेगा अंगदान जागरूकता शिविर


शिवपुरी
। भारत सरकार द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत मंगलवार 30 सितंबर को श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्याल एवं चिकित्सालय शिवपुरी में डीन डॉक्टर डी.परमहंस के मार्गदर्शन में अंगदान और देहदान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविर और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें डॉक्टरों, एमबीबीएस छात्र- छात्राओं, नर्सिंग ऑफिसर और समाज के अन्य सदस्यों की भागीदारी होगी। अंगदान के नोडल डॉक्टर सौरभ चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूकता के साथ रजिस्ट्रेशन करना, देहदान के महत्व के बारे में शिक्षित करना, भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को अंगदान के लिए संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना है, ताकि चिकित्सा शिक्षा को आगे बढ़ाया जा सके और अधिक लोगों के जीवन को बचाया जा सके।  

No comments: