---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, September 28, 2025

वरदान हॉस्पटील में 150 रोगियों का हुआ परीक्षण, 65 हदय रोगी, 85 यूरोलॉजी के आए मरीज


जिला भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने किया शुभारंभ

शिवपुरी-स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बरदान हॉस्पीटल में मल्टी स्पेशयल्टी हेल्थ कैंप का आयोजन किया। जिसमें हदय रोग के 65 तथा 35 यूरोलॉजी रोगियों ने उपचार कराकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में रोगियों को एचवी, वीपी,शुगर सहित ईसीजी की नि:शुल्क जांच की गई। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आहवान पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत वरदान हॉस्पीटल द्वारा मल्टीस्पेशयल्टी कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर भी उपस्थित रहे। शिविर में जिसमें सुप्रसिद्ध हदय रोग विशेष डॉ टीडी सिंह, यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रवेश गुप्ता द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 150 रोगियों ने पंजीयन कराया। जिसमें 65 हदय रोगी तथा 85 यूरोलॉजी समस्याओं से ग्रसित रोगियों ने उपचार कराया। शिविर में एचवी, वीपी, शुगर के साथ रोगियों की नि:शुल्क ईसीजी भी की गई। शि्िवर का शुभारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने आयोजकों का साधुवाद करते हुए सरकार के प्रयास में स्वास्थ्य विभाग तथा वरदान हॉस्पटील की सराहना की।

मानव वेलफेयर एवं जय मॉ अम्बे समाज एसोसिएशन ने लगाया मल्टी स्पेशयल्टी हेल्थ कैंप
280 रोगियों का हुआ परीक्षण, 100 हदय रोगी, 120 ईएनटी तथा 80 श्वसनतंत्र के आए मरीज

शिवपुरी-स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत मानव वेलफेयर सोसायटी एवं जय मॉ अम्बे एसोसिएशन ने गांधी पार्क मैदान में मल्टी स्पेशयल्टी हेल्थ कैंप का आयोजन किया। जिसमें हदय रोग के 100, ईएनटी के 120 तथा श्वसनतंत्र की समस्या से ग्रसित 80 रोगियों ने उपचार कराकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में रोगियों को एचवी, वीपी,शुगर सहित ईसीजी की नि:शुल्क जांच की गई।

उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आहवान पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में मानव वेलफेयर सोसायटी एवं जय मॉ अम्बे एसोसिएशन ने सप्ताह में दूसरी बार मल्टी स्पेशयल्टी हेल्थ चैकप कैंप का आयोजन किया। जिसमें ग्वालियर के सुप्रसिद्ध हदय रोग विशेष डॉ आकाश मोदी, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ मुकेश रावत एवं श्वसन एवं फेफडे रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक चौपडा द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 285 रोगियों ने पंजीयन कराया। जिसमें 100 हदय रोगी, 120 नाक कान गला रोगी तथा 80 श्वसन तंत्र की समस्याओं से ग्रसित रोगियों ने उपचार कराया। शिविर में एचवी, वीपी, शुगर के साथ रोगियों की नि:शुल्क ईसीजी भी की गई। शि्िवर का शुभारंभ मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार सरकार का अभिनव एवं अनुकरणीय प्रयोग है क्योंकि यदि घर में महिला स्वस्थ्य रहेगी तो पूरा परिवार सशक्त और सक्षम रहेगा।

No comments: