शिवपुरी-शहर के प्रतिष्ठित जैक एंड जिल स्कूल में नवरात्रि महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ दुर्गा की भव्य झांकी सजाकर गरबा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक जाहर सिंह रावत के द्वारा माँ के नौ रूपों का दिव्य अवतार भी झांकी स्वरूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को भक्तिमय वातावरण में भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रावत समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल रावत, जिलाध्यक्ष भरत रावत, जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम रावत, भूपेंद्र रावत आईएमसी चेयरमैन, आईटीबीपी द्वितीय कमांडेंट कालूराम मीणा, दुर्गेश गुप्ता, लालू शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक जाहर सिंह रावत, श्रीमती मनीषा रावत, एकेडमिक डायरेक्टर दीक्षा सजनानी,प्राचार्या प्राची शुक्ला, सिबिर कुमार बाग सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी मौजूद रहे। आयोजन ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्ति, संस्कृति और उत्साह से आलोकित कर दिया।

No comments:
Post a Comment