---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 27, 2025

सामाजिक सदभाव की मिशाल माँ महाकाली का दरवार


ग्वालियर संभाग के प्रसिद्ध न्यू दयाल बैंड के शहजाद भाई (भूरा)ने दी सुंदर भजनो की प्रस्तुति

शिवपुरी-श्री महाकाल सेना निरंतर करती है, भव्य आयोजन- झूम उठे भक्तगण दिया सामाजिक एकता का संदेश सब रहे हमेशा परिवार की तरह सिद्देश्वर इंद्रा कॉलोनी मे स्थित श्री नर्मदेश्वर महाकाल बाबा का मंदिर जो कुक्कू भाई दवारा अपनी माँ स्वं श्रीमति विधादेवी जी की स्मृति मे बनवाया गया था,महाकाल बाबा के मंदिर पर प्रतिवर्ष, गणेश उत्सव, होली, जन्माष्टमी, एवं अन्य आयोजन के साथ नवरात्र महोत्सव ब?ी धूमधाम से मनाया जाता है, और निरंतर 15 साल से माँ काली जी प्रतिमा बिराजित की जाती हैं, जिसमे रात्रिजागरण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, उसी क्रम मे माँ के दरवार मे कल रात्रि ग्वालियर संभाग का प्रसिद्ध न्यू दयाल बैंड माँ के दरवार मे भजन करने आया था, और कार्यक्रम के आयोजक बने कपिल रजक, दाऊद पठान, कुक्कू भाई एवं समिति कार्यक्रम मे झलक देखते ही बन रही थी जिसमे सैकड़ो हिन्दू मुस्लिम भाइयो ने मिलकर भजन एवं देशभक्ति के गीतों पर झूम उठे, कुक्कू भाई ने बताया कि यह हमारी सिद्देश्वर इंद्रा कॉलोनी हैं यहां हम सभी हिन्दू मुस्लिम भाई एक परिवार की तरह रहते हैं, एवं सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमो मे हमेशा एक दूसरे के साथ खडे रहते है। कार्यक्रम मे उपस्थित रहे, शमशाद पठान, शाहीद पठान, चाँद पठान, दाऊद पठान, कपिल रजक, जीत रजक,अर्जुन भाई रवि शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शुभम सेन, रोहन सेन, चंदू राजावत, आशीष मेट एवं सैकड़ो भक्तगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: