---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, September 16, 2025

आमजन की सेवार्थ के लिए कैट के द्वारा लगाया जाएगा नि:शुृल्क स्वास्थ्य शिविर


कैट के व्यापारिक एवं औद्योगिक समरसता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के समक्ष की गई घोषणा

शिवपुरी-व्यापारिक एवं औद्योगिक समरसता सम्मेलन (कैट) शुक्रवार को केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में गत दिवस परिणय वाटिका शिवपुरी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव मौजूद रहे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कैट ग्वालियर संभाग प्रभारी इंजी. पवन जैन (पीएस), जिलाध्यक्ष गंगाधर गोयल, महामंत्री सौरभ सांखला, संगठन मंत्री संजीव जैन, कोषाध्यक्ष एड.पारस जैन आदि सहित कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र गोयल, कृष्णमोहन अग्रवाल (बंटी), गिरीश जैन एवं गौरव खण्डेलवाल मौजूद रहे। इस दौरान स्वागत भाषण कैट शिवपुरी के अध्यक्ष गंगाधर गोयल ने दिया एवं व्यापारी हितों के लिए कैट शिवपुरी के द्वारा काम करते रहने के लिए संपूर्ण टीम की तरफ से सदन को अवगत कराया।

कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष  एवं ग्वालियर संभाग  प्रभारी इंजी.पवन जैन से कैट संस्था के कार्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं वर्तमान व्यापार के ऊपर कैट की समस्त भूमिका से सदन को अवगत  कराया एवं श्रीमंत महाराज साहब का आभार क्षेत्र में दी जा रही सौगात एवं प्रगति के लिए दिया। कैट राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कैट शिवपुरी के सहयोग के साथ माह फरवरी 2026 में विशाल रोटरी मेडिकल हेल्थ मिशन कैंप लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर लगभग 700 से अधिक विभिन्न व्यापार के व्यापारिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स से अरविंद लाल दीवान, लघु उद्योग से भूपेंद्र रावत, स्वदेशी  मंच से गोपाल गौड़, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से गजेंद्र शिवहरे, रामकुमार शिवहरे, व्हीकल पार्ट्स से गगन अरोरा, फल एवं सब्जी से इंद्रजीत चावला, अकबर खान, इंडस्ट्रियल एरिया से नारायण राठौर, महेश गुप्ता, विष्णु गोयल, किराना  व्यापार संग से रमन अग्रवाल, पेट्रोल पंप एसोसिएशन से पुनीत भंडावत, एफएमजीसी से योगेश अग्रवाल, सुदर्शन आदि व्यापारी भाइयों से शिरकत की। संचालन गोपिन्द्र जैन ने जबकि समापन पर आभार प्रदर्शन महामंत्री सौरभ सांखला के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments: