---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, September 16, 2025

प्रजापति समाज के द्वारा आज राजा दक्ष प्रजापति का निकाला जाएगा भव्य चल समारोह


समाज के राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश धर्मवीर प्रजापति विशेष रूप से शामिल होंगे

शिवपुरी-प्रजापति समाज शिवपुरी के तत्वाधान में आज 17 सितम्बर बुधवार को समाज के अग्रज व पूज्य राजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने को लेकर समाज का विशाल चल समारोह जिला मुख्यालय स्थित कमलागंज में श्रीसत्यनारायण मंदिर से दोप.12 बजे से प्रारंभ होगा, इस भव्य चल समारोह में प्रजापति समाज के धर्मवीर प्रजापति होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तरप्रदेश सरकार विशेष रूप से शामिल होंगे, इसके साथ ही चल समारोह के माध्यम से प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर माटीकला आयोग सहित राजनीतिक भागीदारी को लेकर सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे समस्त नगरवासी एवं राजनीतिक जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रजापति समाज अपनी राजनैतिक दावेदारी को भी प्रस्तुत करेगा। अभा प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति ने बताया कि प्रजापति समाज के द्वारा निकाले जाने वाले राजा दक्ष प्रजापति के भव्य चल समारोह में समाज के गौरव राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश धर्मवीर प्रजापति विशेष रूप से शामिल।होंगे। इस भव्य चल समारोह में प्रजापति समाज एवं समस्त दक्ष प्रजापति सदस्य युवा समिति जिला शिवपुरी शामिल रहेंगे।

चका सहित राजा दक्ष की आकर्षक झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र
माटीकला की अमिट पहचान के रूप में जाने जाना वाला प्रजापति समाज के द्वारा 17 सितम्बर को निकाले जा रहे चल समारोह में विशेष आकर्षण का केन्द्र समाज की पहचान चका एवं राजा दक्ष प्रजापति की आकर्षक झांकी रहेगी। इस अवसर पर भव्य चल समारोह में समाजजनों के साथ अपनी पहचान को जन-जन के बीच दर्शाया जाएगा और बताया जाएगा कि किस प्रकार से माटी से बने उपकरणों का घर-घर में उपयोग किया जाता है और माटीकला से जुड़ा प्रजापति समाज अपनी जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पहचान को बनाए हुए है। समस्त प्रजापति समाज समाज की इस पहचान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य चल समारोह के माध्यम से करेगा। इसके अलावा डीजे की धुनों पर राजा दक्ष प्रजापति के जयघोष सहित सामाजिक एकता का प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments: