धर्मशील कर्मवीरो का सम्मान समारोह हुआ आयोजितशिवपुरी-बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर प्रसिद्ध कथाकार पंडित धीरेंद कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में 21 सितंबर को म. प्र. के प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो में दैनिक भास्कर के सौजन्य से आयोजित हुआ धर्मशील कर्मवीरो का सम्मान समारोह में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष करेरा पंडित श्री राजेश दुबे भोला महाराज का भी चयन किया गया था। यहां बता दे कि पंडित श्री भोला महाराज बागेश्वर महाराज के अनन्य प्रिय भक्तों में शुमार किए जाते हैं। आयोजन का आमंत्रण उन्हें प्राप्त होने पर पंडित भोला महाराज को पुण्य अभिनंदन सेवा सम्मान से पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन खजुराहो में 21 सितंबर को होटल चंदेला में आयोजित हुआ।
यह सम्मान धर्म व समाज के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य करने वाले ऐसे धर्म प्रेमी लोगों को दिया गया, जिन्होंने समाज सेवा धर्म रक्षा और सनातन मूल्यों की चेतना को कर्म से जीवंत किया। पंडित भोला महाराज के खजुराहो में सम्मानित होने को लेकर करैरा ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाज में उत्साह का माहौल है तथा उनकी इस उपलब्धि पर समाज अन्य समाज के वरिष्ठ लोगों व ब्राह्मण समाज सेवा समिति के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए भोला महाराज को बधाई दी है। बधाई देने बालों में अखिलेश दुबे, ब्राह्मण समाज मुख्य कार्यकारणी पदाधिकारी पं.चंद्रशेखर शर्मा, पं. बिपिन शर्मा, पं.पंकज भार्गव, पं.दिलीप भार्गव, पं.देवेंद्र शर्मा, पं.सोनू दुबे सहित विप्र बंधु शामिल है।
No comments:
Post a Comment