---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 15, 2025

एसडीएम पिछोर ने आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण का किया निरीक्षण


शिवपुरी/पिछोर
-जनपद पंचायत खनियाधाना के अंतर्गत भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशन में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एक दिवसीय विलेज प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में आठ क्लस्टर स्तरीय 28 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महिला एवं बाल विकास, जनजाति कार्य, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन विभाग सहित ग्राम स्तरीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।

इस अभियान के माध्यम से जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में विकास कार्यों की योजना निर्माण ग्राम स्तर पर सहभागिता से की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भितरगवां एवं कमालपुर का निरीक्षण अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) पिछोर ममता शाक्य द्वारा किया गया। उनके साथ पंचायत निरीक्षक दिनेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती शाक्य ने ग्राम स्तर पर कार्ययोजना निर्माण की प्रक्रिया को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिवस में सभी जनजातीय पंचायतों में प्रशिक्षण आयोजित कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

No comments: