राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के भाई-बहिन के स्नेह को लेकर दिए गए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बिफरी कांग्रेस
शिवपुरी- मप्र कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शर्मा ने अपने प्रेस बयान में कहा है कि भाजपाइयों को समझना होगा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस परिवार से आते हैं, उस गांधी परिवार ने देश के लिए अपनी शहादत दी है, भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजों की अनुयाई और उनकी गुलाम पार्टी है, यह नेहरू-गांधी परिवार को नहीं जानते हैं, जिन्होंने आजादी दिलवाई। ऐसे में गांधी परिवार के खिलाफ भाई-बहिन के पवित्र प्रेम के प्रतीक पर उंगली उठाना न्यायोचित नहीं, ऐसे में प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से प्रदेश कांग्रेस मांग करती है कि अपने दिए गए बयान को लेकर प्रदेश के मंत्री विजयवर्गीय सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा संपूर्ण प्रदेश भर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और आन्दोलन किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका शर्मा ने भाजपा सरकार और खासकर मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका शर्मा ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय और उन जैसे भाजपा के मंत्री जिस तरह से महिलाओं का अपमान करते हैं, उससे लगता है कि वे राम के नहीं, बल्कि रावण और कंस के अनुयाई हैं। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका शर्मा द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा दिए गए बयान को लेकर कहा कि भाजपा की मानसिकता हमेशा स्तरहीन रही है, भाजपाई भाषा का स्तर गिरा चुके हैं। प्रदेश के मंत्री ही कैलाश विजयवर्गीय का बयान यह बताने के लिए पर्याप्त है कि वह मानसिक रूप से विकलांग हो चुके हैं। ऐसी बातें कोई तब करता है जब उसके संस्कारों में कमी रह जाती हो। श्रीमती शर्मा ने बताया कि भाजपा में बैठे नुमाइंदे अर्नगल भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहें विजय शाह हों, जगदीश देवड़ा या फिर कैलाश विजयवर्गीय इनकी मानसिकता ठीक नहीं है, यह मानसिक दिवालियापन नहीं है तो क्या है? कि अब भाजपा के मंत्री ही भाई बहन पर दूषित मानसिकता से टिप्पणी कर रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि असल में भाजपाई राहुल और प्रियंका की लोकप्रियता से जल रहे हैं, इसलिए इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका शर्मा ने अपने प्रेस बयान में कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश भर में इस बयान को लेकर पुरजोर विरोध जारी है, लेकिन भाजपाई इतने मगरूर हो चुके हैं कि अब जनता को 2028 तक का इंतजार करना होगा। इसके बाद भाजपा सत्ता के लिए तरस जाएगी।
No comments:
Post a Comment