---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, September 28, 2025

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव हुए संपन्न, समाज अध्यक्ष चुने गए सुमत गुप्ता


चुनावी मतदान प्रक्रिया से समाज अध्यक्ष चुने गए सुमत गुप्ता, महामंत्री कुलदीप जैन व वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए रिंकेश ठेईया

शिवपुरी- महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के भव्य आयोजन उपरांत समाज की वार्षिक आमसभा का आयोजन मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में किया गया। जहां आमसभा में चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), सह चुनाव अधिकारी प्रदीप अग्रवाल व मनोज अग्रवाल के निर्देशन में समाज में समाज अध्यक्ष के लिए सर्वानुमति से बनाने का प्रयास किया गया लेकिन समाज के नव युवा प्रांशुल अग्रवाल व समाज के वरिष्ठजन सुमत गुप्ता (ख्यावादा वाले) सहित महामंत्री पद पर आर्यन गोयल एवं कुलदीप जैन व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनीष गुप्ता एवं रिंकेश ठेईया में आपसी समन्वय ना बन पाने के कारण चुनाव अधिकारियों के द्वारा रविवार 28 सितम्बर को मतदान प्रक्रिया का आयोजन किए जाने की घोषणा की गई और इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक चुनाव अधिकारियों के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें हुए मतदान की प्रक्रिया में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के बन्धुजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिक से अधिक मतदान कर अपने समर्थित प्रत्याशी को जिताने में अपना-अपना अमूल्य योगदान दिया। 

इस चुनावी प्रक्रिया के मुख्य अध्यक्षीय मुकाबले में जब मतदान की पूर्ण प्रक्रिया की गई तो घोषित परिणामों में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के लिए वर्ष 2025-26 हेतु अध्यक्ष पद पर 135 मतों से समाज के वरिष्ठजन सुमत गुप्ता (ख्यावादा वाले) अपने निकटतम समाज के चुनावी मुकाबले में नव युवा प्रांशुल अग्रवाल से विजयी हुए, इसके साथ ही महामंत्री पद पर समाज के दो नव युवा आर्यन गोयल एवं कुलदीप जैन के बीच घोषित चुनावी मुकाबले में कुलदीप जैन ने 186 मतों से विजय प्राप्त की, अंत में समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महत्वपूर्ण मुकाबला हुआ और रोमांचपूर्ण मुकाबले में केवल 12 मतों से मनीष गुप्ता को पराजय का सामना करना पड़ा और रिंकेश ठेईया ने विजयश्री हासिल की। इस तरह समाज के इस चुनावी मुकाबले में समाज की सहभागिता रही और प्रतिष्ठापूर्ण चुनावी मुकाबले में समाज के वरिष्ठजन ने समाज अध्यक्ष के रूप में चुने गए जो आने वाले समय में समाज के मुख्य पदाधिकारियों के साथ पदीय दायित्व ग्रहण करेंगें।

समाज अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाजजनों का माना आभार


मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के इस प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में हुई चुनावी प्रक्रिया के तहत चुने गए समाज अध्यक्ष के रूप में सुमत गुप्ता(ख्यावदा वाले)  के द्वारा अपने निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), सह चुनाव अधिकारी प्रदीप अग्रवाल व मनोज सहित मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के हरेक मतदाता के द्वारा किए गए मतदान के प्रति आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि निश्चित रूप से समाज की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी चुनावी प्रक्रिया के तहत मिली है लेकिन इस गरिमामयी पद के मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने का वह भरसक प्रयास करेंगें। इस अवसर पर समाजजनों महाराजा अग्रसेन जयंती के प्रधान संयोजक गौरव सिंघल, जयंती अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ठेईया, सह संयोजक रामजी लाल बंसल, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, महामंत्री विकास गोयल आदि के द्वारा माल्यार्पण करते हुए समाज अध्यक्ष सुमत गुप्ता का स्वागत किया और बधाईयां दी।

No comments: