---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 27, 2025

कैंसर, हदय रोग, बांझपन एवं हाईपरटेंशन के रोगियों की हुई जांच


स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत हुआ आयोजन, डॉ उमा जैन क्लिनिक पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

शिवपुरी-स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत शहरी क्षैत्र शिवपुरी में डॉ उमा जैन क्लिनिक पर बात्सल्य समूह द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 193 महिला रोगियों ने परीक्षण कर उपचार कराया। जिनमें कैंसर, हदय रोग, बांझपप, हायपर टेंशन रोग का परीक्षण किया गया। शिविर में 02 महिलाएं कैंसर रोग से ग्रसित पाई गई।

उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर 2025 से निरंतर महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर आधारित शिविरों का शिवपुरी जिले में आयोजन किया जा रहा है। जिले में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हो रहे स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बडी संख्या में महिलाएं स्वास्थ्य लाभ उठा रही हैं। आज 27 सितम्बर 2025 को शिवपुरी शहरी क्षैत्र में डॉ उमा जैन क्लिनिक पर बात्सल्य समूह द्वारा आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा किया गया।

शिविर में विशिष्ठ अतिथि के रूप में इंजी पवन जैन, डॉ उमा जैन, शिविर संयोजक डॉ दिलीप जैन, अजय कुमार जैन रहे। शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर ने कहा कि यदि नारी स्वस्थ्य रहेगी तो परिवार पीढियां स्वस्थ रहेगी क्योंकि महिला ही परिवार की धूरी है। इंजीनीयर पवन जैन ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन संजीव जैन द्वारा किया गया।  शिविर में डॉ. उमा जैन, डॉ सुरभी जैन, डॉ शहवाज खान एवं डॉ गुप्ता द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया। 

शिविर में 193 महिला रोगियों ने पंजीयन कराया। जिनमें सभी महिलाओं का वीपी, शुगर व एचवी परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त सरवाईकल कैंसर एवं स्तन कैंसर हेतु 71, अनियमित माहवारी एवं वांझपन से ग्रसित 89,  हदय रोग से पीडित 25,  हायपरटेशन 13, डायविटीज 6, एनीमिया 21 से ग्रसित  महिलाओं की जांच की गई। शिविर में 02 महिलाओं में कैंसर की पुष्टि की गई।

पीएचसी रन्नौद व सीएचसी बैराड पर आयोजित हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर
शिवपुरी- स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बदरवास विकासखंड की पीएचसी रन्नौद व पोहरी विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैराड में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें हायपरटेंशन मेडीसिन, दंत रोग, नेत्र रोग एवं शिशु रोग का परीक्षण किया गया। शिविरों का शुभारंभ कोलारस विधायक महेन्द्र यादव एवं मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास सहित जनप्रतिनिधियों ने किया।

उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर 2025 से निरंतर महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर आधारित शिविरों का शिवपुरी जिले में आयोजन किया जा रहा है। जिले में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हो रहे स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बडी संख्या में महिलाएं स्वास्थ्य लाभ उठा रही हैं। आज 27 सितम्बर 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्नौद में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ चेतेन्द्र कुशवाह एवं प्रभारी मेडीकल आफीसर डॉ अक्षत शर्मा ने नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ विधायक महेन्द्र यादव, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण गुर्जर, अध्यक्ष विपिन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों ने कियां। शिविर में 305 रोगियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिसमें में 115 मेडीसिन, 42 श्वांस एवं क्षय रोग, 31 नेत्र रोग, 11 दंत रोग, 33 स्त्री एवं प्रसूती रोग,  38 शिशु रोग से ग्रसित रोगियों ने परीक्षण कराकर उपचार प्राप्त किया। शिविर में 22 समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैराड में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीक्षांत गुधोनिया एवं प्रभारी मेडीकल आफीसर डॉ दीवाकर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष धीरज व्यासए पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्की मंगलए डॉ तुलाराम यादवए विजय सिंह यादव द्वारा किया गया। शिविर में 315 रोगियों का परीक्षण कराया। सभी रोगियों का एचवी,वीपी तथा शुगर का परीक्षण किया गया। 05 समाज सेवियों ने रक्तदान किया। 

No comments: