शिवपुरी-जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में विश्व पर्यटन दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी शुभम दागोड़े, सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस अवस पर छात्र-छात्राओं ने गायन, कविता-पाठ, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पर्यटन दिवस के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए जिले की ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, जिन्हें छात्रों की भागीदारी और सहयोग से और अधिक बढ़ावा दिया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन बोर्ड की परियोजनाओं से अवगत कराते हुए यह भी बताया कि पर्यटन क्षेत्र में करियर बनाकर युवा ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं। कार्यक्रम में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से पर्यटन प्रबंधक देव सोनी, ऑफिस प्रभारी रामपाल सिंह कुशवाह तथा गिरीश मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय की ओर से वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ.जी.पी. शर्मा, डॉ.रामजी दास राठौर, डॉ.शिखा, डॉ.डाली लरेजा, अंग्रेजी विभाग की डॉ.शिखा झा तथा डॉ.आशीष मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
No comments:
Post a Comment