---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 28, 2026

संस्था सूर्योदय वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विज्ञान दिवस मनाया गया


शिवपुरी।
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के निर्देशानुसार 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय एलएस गोपाल कृष्ण महाविद्यालय पोहरी जिला शिवपुरी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. तुलाराम यादव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शा.उ.मा. विद्यालय पोहरी की प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूर्वी चतुर्वेदी, मेंटर्स विजय शर्मा, दीपाली मैडम एवं नेपाल सर मौजूद रहे। मंच का संचालन सुनील शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती एवं विज्ञान विशेषज्ञ चंद्रशेखर वेंकट रमन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया उसके पश्चात सभी मुख्य अतिथियों का संस्था के अध्यक्ष संतोष शर्मा द्वारा माला पहना कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। प्राचार्य श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि विज्ञान के बिना विकास की राह में आगे नहीं बढ़ा जा सकता राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं, विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में संतोष कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments: