नेहा मंगल बनी संगठन की नवीन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पूजा मंगल, तृप्ति गोयल सचिव व टीना गुप्ता को चुना गया कोषाध्यक्षशिवपुरी- होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल के तत्वाधान में स्थानीय होटल सोनचिरैया में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा हंसी-खुशी के साथ फाग उत्सव मनाया गया और उत्साह भरे माहौल में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों हरिओम अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, तरुण अग्रवाल की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल की नवीन अध्यक्ष श्रीमती नेहा मंगल को जबकि कार्यकारिणी गठन के रूप में उपाध्यक्ष का दायित्व पूजा मंगल एवं तृप्ति गोयल को सचिव व टीना गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में सांस्कृतिक सचिव के रूप में शालू गोयल, डॉली जैकी बंसल, मोना गर्ग, सोनल और को जिम्मेदारी दी गई, इसके अलावा रानी, मीनाक्षी और शिल्पा गोयल को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चुना गया। मारवाड़ी अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और संरक्षक मंडल में रेखा अग्रवाल, शिखा बंसल, नम्रता गर्ग, बबीता अग्रवाल, मंजू बंसल, सोनिया गर्ग और शिल्पी बिंदल शामिल हुई।
इस अवसर पर निृत्तमान अध्यक्ष शिल्पी बिंदल ने संगठन की नवीन महिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा मंगल का पुष्पुगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डांस, हाउजी (तंबोला) और अन्य मनोरंजक खेल भी हुए जिसमें शामिल सभी मेहमानों के लिए नाश्ते और पेय की विशेष व्यवस्था की गई। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और एकता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में नवीन अध्यक्ष श्रीमती नेहा मंगल ने सभी अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी व सदस्यों के प्रति अपने मनोनयन के प्रति आभार जताया और समाज के वरिष्ठजनों के प्रति भी आभार ज्ञापित किया कि उन्हें अध्यक्ष दायित्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई जिसका वह समाजजनों के साथ मिलकर कर्तव्य निर्वाह करेंगी।


No comments:
Post a Comment