शिवपुरी। वनमण्डलाधिकारी सुधांशु यादव एवं प्रभारी उपवनमंडलाधिकारी नीरज निश्चल के मार्गदर्शन में वनाग्नि सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर वन सुरक्षा समितियों के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अब जिला स्तर पर वनमंडल स्तरीय टेनिस बॉल टी-10 सुपर नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।यह टूर्नामेंट दिनांक 21 एवं 22 मार्च 2026 को माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में शिवपुरी, सतनवाड़ा, पोहरी, कोलारस, करेरा, पिछोर एवं बदरवास परिक्षेत्रों सहित वनमंडल की कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जो सुपर नॉकआउट प्रारूप में मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट के दौरान वनाग्नि सुरक्षा शपथ, जनजागरूकता संदेश एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। वन विभाग द्वारा शहर की आम जनता से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन कर आयोजन को सफल एवं आकर्षक बनाने के साथ वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण में अपना योगदान दें।

No comments:
Post a Comment