टूर्नामेंट में बदरवास टीम बनी विजेता, खिलाडिय़ों ने दिया वन संरक्षण का संदेशशिवपुरी। वनाग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा माधव राव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में वनाग्नि सुरक्षा टेनिस बॉल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न परिक्षेत्रों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना एवं वन संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा खिलाडिय़ों एवं उपस्थित दर्शकों को वनाग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा वनों को आग से बचाने हेतु सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना अत्यंत प्रभावी माध्यम है।
इस दौरान टूर्नामेंट के मार्गदर्शक वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव, वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव एवं प्रभारी उप वनमंडलाधिकारी नीरज निश्चल का विशेष आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही उप वनमंडलाधिकारी आदित्य शांडिल्य, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोलारस, बदरवास, पोहरी, करैरा के साथ मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए विशेष पुरस्कार के रूप में राजेश निनामा रेंजर शिवपुरी, आशीष समाधिया रेंजर माधव टाइगर रिजर्व, अनुपम समाधिया, विवेक लोधी, बृजेश कौशल, नितेश पाठक, बाबूलाल नरवरिया एवं खेल विभाग के सहयोगी कर्मचारियों को ट्रॉफी प्रदाय की गई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं खिलाडिय़ों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न वन सुरक्षा समितियों ने हिस्सा लिया जिसमें बड़ागाँव, नरवर, सरजापुर एवं भैंसरावन सहित अन्य समितियां शामिल रहीं।
फायनल मुकाबले में कोलारस ने की पहले बल्लेबाजी लेकिन विजेता बनी बदरवास की टीम
टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला बदरवास एवं कोलारस (सरजापुर) के मध्य खेला गया। जिसमे ंकोलारस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए बदरवास टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 66 रन बनाते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। बदरवास की ओर से गौरव भार्गव ने नाबाद 32 रन बनाए, वहीं श्याम सुंदर एवं कल्लू के.पी. ने गेंदबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फायनल मुकाबले के प्लेयर ऑफ़ द मैच बदरवास के गौरव भार्गव रहे। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं 9 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर दोनों ही खिताब टीम के विवेक सुमन ने प्राप्त किया वहीं बेस्ट बैट्समैन का खिताब बदरवास के गौरव भार्गव ने प्राप्त किया।

No comments:
Post a Comment