---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 23, 2026

विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा केंद्रीय विद्यालय का लाभ : विधायक प्रीतम सिंह


5 अरब रुपए की 300 से अधिक रोड़े हुई स्वीकृत, शीघ्र होगा कार्य प्रारंभ

शिवपुर/पिछोर- जिले के पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने 23 मार्च सोमवार को रेस्ट हाउस पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने पिछोर विधानसभा के विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग पर आज पिछोर में केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृत किया गया है। जिसमें मैं माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्रीजी तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य  सिंधिया का आभार  प्रकट करता हूं। 

जिन्होंने केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की स्वीकृति कराई है! केंद्रीय विद्यालय खुलने से हमारे यहां के पढऩे वाले बच्चों को शिक्षा के स्तर में लाभ मिलेगा एवं बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब बाहर नहीं भटकना पड़ेगा! यह विद्यालय बनाने की स्वीकृति पिछोर आईटीआई कॉलेज के पास रखी गई है, जहाँ इसका लाभ पिछोर एवं खनियाधाना क्षेत्र के बच्चों को मिल सकेगा। विद्यालय आने जाने के लिए अच्छी रोड़े बनाई जाएगी। जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके।

विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिसका लाभ हमारे विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा! इसके साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना अंतर्गत 167 रोडे बनवाई जाएंगी। जिनकी लागत 4 अरब रुपए है। ऐसी रोडें पिछोर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों में डलवाई जा रही हैं जहां बहुत ही आवश्यकता थी, इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 26 रोडे बनाई जानी है, जिसकी लागत 40 करोड रुपए तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 21 रोडे डाली जाएगी। जिसकी लागत 21 करोड़ रुपए इसके साथ ही वर्ष 2024 में राज्यमद की 18 करोड़ रुपए की राशि से 80 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। बहीं वर्ष 2025 में राज्यमद राशि से 93 रोडे स्वीकृत की गई। जिसकी कीमत 15 करोड रुपए है। 

विधायक ने कहा कि 5 अरब की लागत की कुल 300 से अधिक रोडों का कार्य प्रत्येक पंचायत में शीघ्र देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र के लिए आने वाले समय में मैं बहुत विकास कार्य ला रहा हूं। जिससे क्षेत्र की जनता को कुछ कहने को ना मिले। मैंने पहले भी कहा था कि पिछोर विधानसभा नंबर एक बनाऊंगा। आज ही वही बात मैं दोहरा रहा हूं मेरा जो सपना है मैं उसे सपने को पूरा करके रहूंगा। पिछोर क्षेत्र की जनता मेरे लिए भगवान है। मैं अपनी जनता को कभी निराश नहीं होने दूंगा।

No comments: