---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 17, 2026

थाना करैरा पुलिस के द्वारा हथियारों की नोंक पर युवक का अपहरण करने वाले 5 आरोपी हुए गिरफ्तार


शिवपुरी-
बीते रोज थाना करैरा पुलिस द्वारा हथियार की नोक पर अपहरण करने के मामले मे कार्यवाही कर पुलिस के द्वारा अपह्रत व्यक्ति को 02 घंटे में सुरक्षित बरामद करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

थाना करैरा में फरियादी बृजेश जाटव पिता धीरज जाटव उम्र-22 वर्ष नि-ग्राम-बेरखेडा थाना-करैरा ने रिपोर्ट किया कि दोपहर करीबन 02.00 बजे जीतू कोली फरियादी के घर पर आया और बोला कि उसके दोस्त अंशुल अहिरवार और दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार समोहा डैम तक आ रहे है चलो समोहा डैम चलना है। समय करीवन 03-04 वजे फरियादी जीतू कोली को अपनी बाईक से साथ लेकर समोहा डैम पहुंचा तभी एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-एमपी32 जेडबी 1787 से तीन लोग एक अर्टिगा सफेद रंग की गाडी आई उसमें 7-8 लोग थे, फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा एक व्यक्ति ने कट्टे से हवाई फायर किया और अर्टिगा गाडी में जीतू कोली को डालकर ले गये करीबन 10-11 लोग जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अप0 क्र 179/26 धारा 140(3), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की तलाश गम्भीरता से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को दस्तयाव कर प्रकरण में आरोपीगण जसवंत उर्फ दीपक पुत्र घनाराम अहिरवार उम्र 37 साल नि.परासरी थाना उनाव दतिया, इंदर सिहं उर्फ इंदल पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 19 साल नि.इकारा थाना उनाव दतिया, विष्णु पुत्र संजीव अहिरवार उम्र 20 साल नि इकारा थाना उनाव दतिया, अंशुल पुत्र किशोरी अहिरवार उम्र 18 साल नि.स्टेशन होमगार्ड कालोनी कोतवाली दतिया, रतन पुत्र बनबारी अहिरवार उम्र 19 साल नि.इकारा थाना उनाव जिला दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से बाईक तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। अन्य 06 अज्ञात आरोपीगणो की तलाश जारी है। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी करैरा निरी.विनोद छावई, सउनि चरण सिंह, प्रआर डैनी कुमार, आर हरेन्द्र गुर्जर, आर राधे जादौन, आर सुरेन्द्र रावत, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर रामअवतार गुर्जर, आर शिवम यादव, आर संदीप चौहान आर. भूपेन्द्र यादव, आर आलोक सायवर सेल शामिल रहे। 

No comments: