---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 19, 2026

विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के तत्वाधान में सूर्य को अध्र्य देकर मनाया नव सम्वत्सर



शिवपुरी-
विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के तत्वाधान में शिवपुरी, भूमिया बाबा मंदिर झांसी रोड पर नव सम्वत्सर प्रतिष्ठानम् की गाइड लाइन के अनुसार हुआ। प्रात: 6 बजे मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर पं दिनेश चंद्र शुक्ला, पं विष्णु प्रसाद शर्मा, पं रमेश कुमार कोठारी, ओमप्रकाश शिवहरे द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। ब्रह्म ध्वजारोहण सुरेंद्र शर्मा जिला उत्सव प्रमुख द्वारा किया गया। ध्वजारोहण में वैदिक राष्ट्रगीत के साथ किया गया। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा दो वर्षों से सूर्य उपासना का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाने लगा, इसलिए यह उत्सव राष्ट्रीय माना गया और राष्ट्रगीत वंदे मातरम मुकेश कर्ण द्वारा गया गया। प्रात: 6:10 बजे स्वस्तिवाचन मंगल पाठ एवं हिमाद्रि संकल्प पंडित अनिल शास्त्री द्वारा कराया गया सभी भक्तों ने हाथ जोड़कर भगवान भास्कर की आराधना की, कि आप उदय हो हम आपकी पूजा की प्रतीक्षा में है जैसे ही सूर्य प्रकट हुए शंख वादन कर उनका अभिवादन किया गया और सभी भक्तों ने वैदिक मित्रों से सूर्य को अर्ध्य दिया, चंदन अक्षत पुष्प समर्पण कर सूर्य के सामने दोनों हाथ उठाकर समर्पण किया गया भगवान भास्कर के 12 नामों से नमस्कार किया और आचमन कर श्रीमद् भगवद् गीता के 15वीं अध्याय पुरुषोत्तम योग का सामूहिक गायन किया गया। 

पंचांग पूजन एवं काल गणना सुरेंद्र धिगर्रा द्वारा कराया गया। अंत में मुख्य वक्ता श्री शुक्ला द्वारा उद्बोधन हुआ बताया कि श्रीमद् भगवद् गीता के गूढ़ रहस्य को जन-जन पहुंचने के लिए गीता पर व्याख्या होना चाहिए। अंत में ओम जय जगदीश हरे एवं श्रीमद् भगवद् गीता की आरती के उपरांत कल्याण मंत्रकर कार्यक्रम का समापन किया गया। तदुपरांत देव दर्शन कर एक दूसरे को चंदन अक्षत लगा करके नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रसाद वितरण के साथ-साथ नीम काली मिर्च गुड़ की गोली भी वितरण की गई। कार्यक्रम में श्री सुनील भार्गव जी श्री राजेंद्र गुप्ता प्रभात किरना जिला मीडिया प्रमुख राजूयादव ,डॉ, एमके शिवहरे मनोज सोनी गजेंद्र सोलंकी श्रीनिवास उपाध्याय राजेंद्र शर्मा पवन कुमार शर्मा रामकिशोर शिवहरे रामेश्वर राठौड़ जयप्रकाश चौधरीआदि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही।

No comments: