अमोला थाने में अवैध रेत परिवहन करते हुए हाईवा पकड़ाशिवपुरी- कलेक्टर के आदेशानुसार एवं खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन मे प्रभारी खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास द्वारा खनिज दल के साथ शिवपुरी जिले में करौदी सबवैल चौराहा के आसपास स्थित भण्डारणों का मौका निरीक्षण किया गया, मौके पर भण्डारणकर्ता राघवेन्द्र शर्मा पुत्र ब्रजेश शर्मा निवासी खिन्नी नाका शिवपुरी के विरूद्ध अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी क्रम मे ग्वालियर वायपास शिवपुरी स्थित भण्डारण सुनील राजे पुत्र लक्ष्मीनारायण राजे निवासी विवेकानन्दपुरम कॉलोनी शिवपुरी के विरूद्ध अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया गया तथा अवैध रेत परिवहन करते हुये अमोला थाने पर एक वाहन हाईवा/घोडा 14 चक्का को अवैध रेत परिवहन करने के फलस्वरूप जप्त कर थाना अमोला की सुरक्षा मे रखा गया है। मौके पर वाहन चालक/स्वामी से रेत परिवहन के संबंध में पारपत्र एवं अन्य संबंधित दस्तावेज मांगे गये, वाहन चालक जिन्हे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। होली अवकाश के पूर्व भी शिवपुरी तहसील मे खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास द्वारा अवैध भण्डारणों पर कार्यवाही की गई थी तथा भविष्य में अवैध रेत भण्डारणों/उत्खनन/परिवहन पर निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जावेगी। खनिज शाखा में दर्ज किये गये उक्त सभी प्रकरण तैयार कर अर्थदण्ड राशि निर्धारण हेतु कलेक्टर न्यायालय की ओर प्रेषित किये जा रहे है।


No comments:
Post a Comment