मेगा स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लिया लाभ, शिविर में शामिल होने पर माल्यार्पण कर किया स्वागतशिवपुरी-सीएम राइज स्कूल में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में सोमवार को जी.बी. पंत हॉस्पिटल दिल्ली के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. जमाल युसूफ द्वारा हृदय रोगियों का परीक्षण कर नि:शुल्क उपचार प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने उपस्थित होकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त किया। डॉ. जमाल द्वारा मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप आवश्यक सलाह दी गई तथा समुचित उपचार सुनिश्चित किया गया। इस दौरान कैट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के द्वरा शिविर में शामिल होने पर प्रसिद्ध कॉर्डियोलॉजी डॉ.जमाल यूसूफ का माल्यार्पण कर स्वागत किया और अनुकरणीय सेवाओं के प्रति आभार जताया।
शिविर में डॉ.जमाल के साथ हाथ उठाकर भूपेन्द्र जैन ने समस्त सेवार्थियों के माध्यम से श्ििावर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सहायक प्रदीप पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, महामंत्री लवलेश जैन चीनू, मुकेश सिंह चौहान, योगेन्द्र रघुवंशी, डॉ.एम.डी.गुप्ता, डॉ.दिलीप जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, सचिव मनीष गोयल आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उक्त स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर ओपीडी, विभिन्न प्रकार की जांचें एवं दवा वितरण की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। इस अवसर पर कोलारस निवासी श्रीमती कृष्णा गुप्ता ने भी शिविर में पहुंचकर अपना हृदय परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि शिविर की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई। शिविर में पंजीयन कराकर डॉ. जमाल से परामर्श लेने पर उन्हें अत्यंत संतोषजनक उपचार प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा सरल एवं स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई तथा सभी आवश्यक जांचें नि:शुल्क कराई गईं। उन्होंने इस पहल को उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया, जो बड़े शहरों में जाकर उपचार कराने में असमर्थ रहते हैं, एवं जिला प्रशासन तथा चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



No comments:
Post a Comment