---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 23, 2026

शिवपुरी का वृहद स्वास्थ्य शिविर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, महानार्यमन सिंधिया हुए शामिल


एक ही स्थान पर सबसे बड़े नि:शुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी कैंप की उपलब्धि : महाआर्यमन सिंधिया

शिवपुरी-रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन द्वारा शिवपुरी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर को एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़े नि:शुल्क बहु-विशेषज्ञता (मल्टी-स्पेशियलिटी) चिकित्सा शिविर के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि जिले सहित प्रदेश के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है। उक्त शिविर का आयोजन 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के माध्यम से किया गया। शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की टीम द्वारा आमजन को व्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मेगा स्वास्थ्य शिविर में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया भी शामिल हुए जिन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं को सराहा और पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

शिविर में मरीजों को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा नि:शुल्क परामर्श, जांच, दवाइयां एवं उपचार उपलब्ध कराए गए, जिससे एक ही स्थान पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा सुनिश्चित हुई। यह पहल जन-स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने एवं समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुई है। उक्त रिकॉर्ड 24 मार्च 2026 को प्रमाणित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया ने कहा कि इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवकों का सराहनीय प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संतुष्ट करना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, किंतु शिविर के दौरान कहीं भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई, जो उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने शिविर में अपनाई गई डिजिटल प्रक्रिया एवं क्यूआर कोड आधारित पंजीयन व्यवस्था की भी सराहना की। 

कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र जैन, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक ग्वालियर रमेश अग्रवल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्रदीप पाराशर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, मेगा स्वास्थ्य शिविर में कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं मेगा स्वास्थ्य शिविर कॉर्डिनेटर भूपेंद्र जैन, इंजी.पवन जैन पीएस, रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, सचिव मनीष गोयल एवं रोटरी क्लब ग्वालियर एवं शिवपुरी के पदाधिकारी, रोटेरियन्स, चिकित्सक एवं स्वयंसेवकगण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में आज सुबह 8 से 10 बजे तक होंगे रजिस्ट्रेशन
शिवपुरी में 17 मार्च से 24 मार्च तक सी एम राइज स्कूल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में ब?ी संख्या में मरीजों को वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उपचार मिल रहा है। इस शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर इलाज की व्यवस्था की गई है, जिसमें ओपीडी से लेकर निशुल्क जांच और दवा वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा शिविर में जो मरीज 24 मार्च को पंजीयन कराकर उपचार चाहते हैं, उन्हें 24 मार्च को सुबह 8 बजे से 10 तक ही पंजीयन कराना होगा।इसलिए जो लोग शिविर में परीक्षण करना चाहते हैं उन्हें 10 तक अपना पंजीयन करना होगा और चिकित्सकों द्वारा दोपहर 12 बजे तक मरीजों का परीक्षण किया जाएगा।

No comments: