पंजाब में बैठे पक्षकारों ने शिवपुरी के ग्राम जसराजपुर की कृषि भूमि की कराई फेसलेस पॉवर ऑफ अटॉर्नीशिवपुरी-मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई फेसलेस रजिस्ट्री की सुविधा के अंतर्गत शिवपुरी जिले की ग्राम जसराजपुर स्थित कृषि भूमि की नॉन-इंटरैक्टिव फेसलेस यानि बिना रजिस्ट्रार कार्यालय जाए पॉवर ऑफ अटॉर्नी संपादित कराई गई। उक्त पॉवर ऑफ अटॉर्नी में तीन व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को पॉवर दी जिनमें पॉवर देने वाले व पॉवर लेने वाले सभी व्यक्ति पंजाब में थे पॉवर कराने के लिए इन पांचों व्यक्तियों को शिवपुरी रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं आना पडा इन्होंने अपने घर से ही सायबर रजिस्ट्रार कार्यालय भोपाल के माध्यम से पॉवर ऑफ अटॉर्नी करवाई। उक्त फेसलेस पॉवर ऑफ अटॉर्नी शिवपुरी में रजिस्ट्री लेखक सेवा प्रदाता नेपाल सिंह बघेल के द्वारा तैयार कर सायबर रजिस्ट्रार कार्यालय भोपाल के सहयोग के द्वारा संपादित करवाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर निवासी हरमिन्दरर सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब, परमिन्दर सिंह शाही पुत्र अवतार सिंह निवासी होशियापुर पंजाब एवं कमलदीप सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी जालंधर पंजाब ने अपने स्वामित्व की शिवपुरी जिले के ग्राम जसराजपुर में भूमि सर्वे क्रमांक 4, 11, 5, 66/1, 66/2 में स्थित कुल रकबा 1.91375 हेक्टेपयर कृषि भूमि की पॉवर गुरूबिन्दर सिंह पुत्र बीर सिंह सिख निवासी जालंधर पंजाब के हित में कराई गई। उक्त फेसलेस पॉवर के लिए शिवपुरी स्थित सेवा प्रदाता नेपाल सिंह बघेल के द्वारा सभी पार्टियों को आधार ओटीपी के माध्यम से जोडा गया तथा भोपाल स्थित सायबर रजिस्ट्रार ऑफिस में पंजीयन हेतु स्लॉट आरक्षित कराया गया। स्लॉट के लिए ऑनलाइन मिले समय में पॉवर देने वाले पॉवर लेने वाले पक्षकारों से भोपाल सायबर रजिस्ट्रार ऑफिस की सीनियर सब रजिस्ट्रार मधुलिका सिंह ने ऑनलाइन सहमति लेकर उक्तय पॉवर को पूर्ण करवाया जिसका ई पंजीयन क्रमांक एमपी43आईजीआर 9002026ए400328866 एवं रजिस्डर्ट दस्तावेज की पीडीएफ भी पक्षकारों के व्हाटसअप पर भेज दी गई।

No comments:
Post a Comment