ब्राह्मणों के खिलाफ हेट स्पीच को भी माना जाए अपराधसवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को लेकर चिंताएं समाज में
शिवपुरी। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के जिला संयोजक एवंअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला ईकाई शिवपुरी की साप्ताहिक बैठक पंडित डी पी शर्मा बैंक कॉलोनी विजय पुरम के निज निवास पर आयोजित हुई। सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाअध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं बैठक के मुख्य अतिथि पंडित कुंज बिहारी पाराशर एवं विशिष्ट अतिथि पंडित कैलाश नारायण मुद्गल ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के जिला संयोजक पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजकल पूरे देश में ब्राह्मणों के खिलाफ नफरती बयानबाजीअभद्रतापूर्ण कमेंट्स किये जा रहे है और ब्राह्मणों को दिनभर मुर्दाबाद और गालियां दी जाती है पर सरकार व कोर्ट इसे अपराध नहीं मानती है। परशुराम कल्याण बोर्ड के बार्ड 11 के प्रभारी पंडित प्रभु दयाल चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा और अफसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश की सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके और समाज में विश्वास तथा न्याय की भावना मजबूत हो।
परशुराम कल्याण बोर्ड शिवपुरी वार्ड 15 के प्रभारी पंडित प्रदीप शर्मा सुआटोर ने कहां की हमें शिक्षा पर बल देते हुए संपूर्ण ब्राह्मण समाज से अपने कर्तव्यों पर चिंतन करने का आव्हान किया तथा हमें संगठनात्मक एवं रचनात्मक तरीके से एकजुट होकर अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए।जिससे संपूर्ण मानव जाति का कल्याण हो सके। बैठक में प्रमुख रूप महेंद्र शर्मा, हरगोविंद शर्मा, सुरेंद्र पाठक ,एन पी अवस्थी, राजेंद्र पांडे ओमप्रकाश समाधियां ,दुर्गा प्रसाद शर्मा एस बी आई बैंक मैनेजर आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन पंडित महावीर मुद्गल ने किया एवं अंत में आभार हरगोविंद शर्मा पंडित ने व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment