शिवपुरी- जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में छठवें दिन भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। रविवार को 12416 मरीजो ने पंजीयन कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। यह सिलसिला 24 मार्च तक चलेगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।
रविवार को 12416 मरीजो ने पंजीयन कराया। जिसमें एमसीएच कार्डियोथोरेसिक के 78, डीएम कार्डियो के 159, डीएम न्यूरोलॉजी के 487, एमसीएच न्यूरोसर्जरी के 71, एनसीडी के 1429, श्वसन मेडिसिन के 419, दिव्यांग बोर्ड के 63, फिजियोंथेरिपी के 101, डेन्टल यूनिट के 309, ओबीएसटी/गायनिक के 504, स्क्रीन/वीडी डेप के 583, ऑनकोलॉजी के 65, डीएम गैस्ट्रो के 260, डीएम नेफ्रो के 163, एंडोक्रिनोलॉजी डीएम के 84, डीएम हेमेटोलॉजी के 9, मनोचिकित्सक के 315, नाक-कान-गला के 699, नेत्रविज्ञान इकाई के 1066, बाल चिकित्सा के 189, ऑर्थोपेडिक के 1355, प्लास्टिक सर्जरी के 63, मेडिसिन कॉउन्टर के 1291, जनरल सर्जरी काउन्टर के 441, कुष्ठ रोग काउन्टर के 18, आरबीएसके काउन्टर के 74, फेमली प्लानिंग काउन्टर के 22, एमओ ओपीडी के 1053, ब्रेस्ट केंसर निवारण के 81, ओरल केंसर डेंटल बस के 394, ओफ्थलमोलॉजी के 441, बूमन केंसर के 130 पंजीयन शामिल हुए। वृहद स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की महत्वपूर्ण जांचे नि:शुल्क की जा रही है। जिसमें सीटी स्कैन 64, एमआरआई 223, एक्स-रे 2125, पैथोलॉजी 1148, ईसीएचओ 178 एफएनएसी 20, सोनोग्राफी 612, सर्जरी 75 एवं फीबरो स्केन 47 की गई।
बृहद स्वास्थ्य शिविर बना स्वास्थ्य महाकुंभ, अभी तक ढाई लाख से अधिक मरीज हुए लाभान्वित
जिला प्रशासन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य सेवा का महाकुंभ बन गया है, जहां अभी तक ढाई लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। यह शिविर 25 दिसम्बर से स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ, जहां से आगे बढ़ते हुए मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित सी एम राइज स्कूल में 17 से 24 मार्च तक वृहद शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अभी तक 2,54,429 मरीज लाभान्वित हुए हैं जबकि 1,40,196 मरीज की विभिन्न प्रकार की जांच तत्काल की गई है और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मरीजों को चिन्हित कर तत्काल प्रभावी इलाज किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से 3000 से अधिक सर्जरी हो चुकी हैं। जिसमें 25 दिसंबर से 16 मार्च तक 2725 सर्जरी, और 17 मार्च को 5 सर्जरी, 18 मार्च को 26 सर्जरी, 19 मार्च को 60 मरीजों के ऑपरेशन, 20 मार्च को 84 और 21 मार्च को 219 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं।

No comments:
Post a Comment