शिविर में मरीजो की सेवा के लिए ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों का माल्यार्पण कर किया जा रहा स्वागतशिवपुरी- केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से जिला मुख्यालय स्थित मेडीकल कॉलेज में जिला प्रशासन, कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में 17 से 25 मार्च तक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया की प्रेरणा से पीडि़त मानवता की के लिए समाजसेवी संस्था शिवपुरी विकास मंच एवं श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक अध्यक्ष तेजमल सांखला के साथ पूरी टीम स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान कर रही है।
प्रतिदिन प्रात: 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर के संचालन के दौरान आने वाले हजारों मरीजों की सेवाओं और चिकित्सकीय दल के लिए शिवपुरी विकास मंच एवं श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक के द्वारा पूरी टीम संस्था अध्यक्ष तेजमल सांखला के नेतृत्व में सहयोग प्रदान करने में लगी हुई है। कहीं भी किसी भी मरीज या चिकित्सक को सेवा की आवश्यकता होती है वहां तत्काल संस्था सदस्यों के द्वारा मौके पर पहुंचकर हर समस्या का निराकरण करने में योगदान दिया जा रहा है।
मेडीकल कॉलेज परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए शिवपुरी विकास मंच और श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक संस्था के समिति सदस्य महेन्द्र रावत, सौरभ सांखला, राजीव शर्मा, बृज दुबे, मुकेश आचार्य, संजय गुप्ता सन्नी, गोपाल गौड़, श्याम सुंदर राठौर, दिनेश गर्ग आदि सहित सभी सदस्यगण सेवाऐं प्रदान करने में सहयोग कर रहे है। इसी क्रम में रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर में ग्वालियर मेडीकल डीन डॉ.आर.के.एस.धाकड़ ऑपरेशन थिएटर में टीम के साथ आए जिनका माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया और पीडि़त मानवता की सेवा में योगदान के लिए आभार प्रकट किया।

No comments:
Post a Comment