---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 10, 2026

कै.राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मा महाराज) समारोह समिति ने कै.माधवराव सिंधिया जयंती पर किया नमन


शिवपुरी-
कै.श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मा महाराज) समारोह समिति शिवपुरी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती के उपलक्ष पर स्थानीय छतरी परिसर (शिवपुरी) स्थित प्रतिमा पर सर्वप्रथम समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला के द्वारा अपने सभी समिति सदस्यों के साथ मिलकर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सभी ने कै.माधवराव सिंधिया के जीवन संस्मरण को याद किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला, राजेश जैन (पत्ते वाले), पवन जैन (पीएस), श्यामसुंदर राठौर, सौरभ सांखला, अनिल गोयल, संजय गौतम, अशोक कोचेटा, विष्णु सोनी, राजीव शर्मा, दिनेश गर्ग (गुड्डा), दीपेश अग्रवाल, लालू शर्मा,राजकुमार शर्मा, अभिनंदन सांखला, हरजीत सिंह हीरा (समिति सदस्य)आदि मौजूद रहे।

No comments: