---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 25, 2026

शामी उल्लाह कुर्रेशी बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष


शिवपुरी-
आगामी वर्षों में मध्य प्रदेश मैं होने वाले चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी का विस्तार करते हुए। कॉग्रेस अन्य प्रकोष्ठ कार्यकारणी का गठन कर रही है।
इसी क्रम में जिले में भी एक कार्यक्रम रखा गया। जहां कांग्रेस जिला प्रभारी देवेंद्र शर्मा, पोहरी प्रभारी राजेंद्र सिंह नाती, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, ्रक्कस् चौहान,करेरा पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, संगठन महामंत्री संजय चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उवेश आदिल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, एवम् आलोक प्रताप सिंह (नन्नू राजा), मुन्ना खान आदि वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शमी उल्लाह कुर्रेशी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। साथ ही सभी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के दायित्व का निर्वहन करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

No comments: