---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 25, 2026

सहायक परियोजना समन्वयक उमेश करारे ने किया विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण


बंद पाई गई शालाओं के संस्था प्रभारी को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

शिवपुरी- जिला शिक्षा केन्द्र अंतर्गत में कार्यरत सहायक परियोना समन्वयक उमेश करारे के द्वारा शिक्षकों की गुणवत्ता और विद्यालयों में शिक्षकों की ऐप पर आधारित मेंटरिंग को लेकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें कई शालाऐं बंद पाई गई और यहां कई कमियां पाए जाने पर सुधार के आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही सभी शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी निर्वहन को लेकर उन्हें समझाईश भी दी गई।

बताना होगा कि विगत दिवस उमेश करारे सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी ब सीएसी सतीश वर्मा द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय कूड़ा टपरा (प्रभारी- वीरेंद्र सिंह- प्राथमिक शिक्षक), शासकीय माध्यमिक विद्यालय पड़ोदा (प्रभारी -श्रीमती आराधना सिंह प्राथमिक शिक्षक), शासकीय प्राथमिक विद्यालय शेरगुड़ा (प्रभारी -रामदयाल आर्य प्राथमिक शिक्षक), विकासखंड कोलारस एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरसमा (प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा), शासकीय प्राथमिक विद्यालय झलवासा (प्रभारी रमेश पांडे प्राथमिक शिक्षक) विकासखंड शिवपुरी का शिक्षा ऐप पर मेंटरिंग के दौरान आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसके दौरान उक्त शालाएं बंद पाई गई वहीं दूसरी ओर शासकीय प्राथमिक विद्यालय गांधी कॉलोनी  और शासकीय प्राथमिक विद्यालय पड़ौदा कोलारस संचालित पाएं गए इसके उपरांत एपीसी उमेश करारे के भ्रमण प्रतिवेदन के आधार पर जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार द्वारा बंद शालाओं के संस्था प्रभारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

No comments: