---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 25, 2026

अभा जानकी सेना संगठन ने गठित की मैं हॅंू एकलक्ष्य टीम, प्रथम बैठक आयोजित


मुख्य संरक्षक होंगें महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह बॉबीराजा, रानी यादव बनी संयोजिका

शिवपुरी- घर-घर सुंदरकाण्ड का अलख जगाकर विश्व शांति का संदेश देने के लिए कार्यरत सेवाभावी अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के द्वारा संगठन को सशक्त बनाते हुए एक नवीन मैं हॅंू एकलक्ष्य टीम का गठन किया गया। गत दिवस स्थानीय एबी रोड़ स्थित जानकी सेना जिला कार्यालय पर संगठन की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मैं हॅंू एकलक्ष्य टीम के मुख्य संरक्षक के रूप में संगठन महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह (बॉबीराजा) का मनोनयन किया गया जबकि उनके साथ टीम में श्रीमती रानी यादव एकलक्ष्य संयोजिका, श्रीमती ललिता सोनी सह संयोजिका, लेखराज राठौर (निगरानी संरक्षक), अशोक रावत संरक्षक, धर्मेंद्र तिवारी संरक्षक, एडवोकेट ब्रजेश सोनी संरक्षक, एडवोकेट योगेश खटीक संरक्षक के रूप में कार्यरत रहेंगें। इसके अलावा अंंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन की अति महत्वपूर्ण टीम एकलक्ष्य टीम जिसे अब मैं हूं एकलक्ष्य नाम के साथ पुन: नव गठित किया गया है, इसके निर्माण के लिए नवीन समिति भी गठित कर कार्यकारिणी का धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा। नव गठित समिति सदस्यों में मौजूद सदस्यों ने संगठन निर्माण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा बैठक में कई विषयों पर भी चर्चा हुई और नव एकलक्ष्य टीम को और अधिक शसक्त बनाने पर रूपरेखा को लेकर सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर नवगठित मैं हंू एकलक्ष्य टीम के सदस्यों का माल्यार्पण कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाऐं दी गई।

No comments: