---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 25, 2026

31वां ओशो ध्यान साधना शिविर 28 से 31 मार्च तक लगेगा, शिविर संचालक स्वामी आनंद एकांत करेंगें संचालन



देशभर के 200 ओशो प्रेमी ध्यान साधना में लीन होगें

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर 28 से 31 मार्च तक स्थानीय रातौर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में मधुवन ओशो आश्रम चाँपा छत्तीसगढ के विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक आनंद एकांत के संचालन में देशभर के 200 ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन ( ऑडियो, वीडियो) सुनकर अनंत ऊर्जा में लीन होगें।

      ओशो परिवार शिवपुरी द्वारा आयोजित उपरोक्त ओशो ध्यान, साधना शिविर के प्रमुख आयोजक राजकुमार बिंदल (स्वामी देवबंधु), प्रमुख प्रबंधक गोपाल जी स्वर संगम (स्वामी निखिल आनंद), मीडिया प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र विकल (स्वामी कृष्ण आनंद) ने जारी प्रेस रिलीज के अनुसार शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमियों के अलावा संपूर्ण मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, माहराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के 200 ओशो प्रेमियों ने शिविर में पूर्व में पंजीयन कराकर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। 4 दिवसीय शिविर का शुभांरभ 28 मार्च शनिवार को दोपहर 1 बजे होगा। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक ओशो की देशना के अनुसार विभिन्न ध्यान सत्रों में नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन (ऑडियो, वीडियो) के माध्यम से होगें। रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक जोरवा ध्यान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। 

31 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे ओशो सन्यास महोत्सव के उपरांत शिविर का समापन होगा। ओशो परिवार शिवपुरी द्वारा सन् 1990 से ओशो ध्यान साधना शिविर का आयोजन शिवपुरी में किया जा रहा है। विगत 29 शिविर शिवपुरी में लगाये जा चुके है। देश के प्रख्यात ओशो शिविर संचालक स्वामी विजय आनंद, स्वामी आनंद वैराग्य, स्वामी चेतन कीर्ति, स्वामी ज्ञानअनुग्रह, स्वामी गोविंद, मां राबिया, मां आभा, स्वामी जगदीश अंतर, मां प्रेम अजस्था, स्वामी आनंद एकांत, मां मीरा, स्वामी अशोक भारती, स्वामी शशिकांत सदैव, मां ओसीन इत्यादि के संचालन में शिविर आयोजित किये गये है।

शिवपुरी का ओशो ध्यान केन्द्र और ओशो प्रेमी
शिवपुरी में विगत 20 वर्ष पूर्व स्वामी प्रेमप्रकाश (प्रकाश सिरोलिया) ग्वालियर वायपास के समीप इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में ओशो ध्यान केन्द्र की स्थापना की तभी से प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक ध्यान साधना की जाती है। रविवार को संध्या 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक संध्या संत्यसंग आयोजित किया जाता है। संपूर्ण शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमी ओशो ध्यान केन्द्र में ध्यान साधना में लीन होकर अपनी ऊर्जा को विकसित करते है। शिवपुरी के ओशो परिवार में 80 स्वामी, मां, ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना के लिये देशभर में आयोजित ध्यान, साधना शिविरों में शामिल होते है और ग्रुप के माध्यम से नेपाल, होशियारपुर, पूणे, गोवा में स्थित ओशो आश्रमों में जाकर ध्यान, साधना में लीन होते है।

No comments: