---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 25, 2026

छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के तत्वाधाना में 9वीं राज्य स्तरीय हॉकी गोल्ड कप 28 से



शिवपुरी-
जिला मुख्यालय शिवपुरी शहर के पोलोग्राउण्ड खेल मैदान में आगामी 28 मार्च से 31 मार्च तक हॉकी के खेल का रोमांच शहरवासियेंा को देखनेे को मिलेगा। यहां प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से हॉकी टीम इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी जो अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए प्रयितोगिता के आयोजक राहुल नरवरिया ने बताया है कि छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के तत्वाधान में 9वीं राज्य स्तरीय शिवपुरी हॉकी गोल्ड गोल्ड कप का आयोजन 28 मार्च से 31 मार्च 2026 तक स्थानीय पोलो ग्राउंड खेल मैदान पर किया जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश की संपूर्ण जिले की टीम भाग ले रही हैं, इन टीमों में ग्वालियर, देवास, अशोकनगर, नर्मदापुरम, गुना, रायसेन, श्योपुर, शाजापुर, सागर, नीमच, शिवपुरी खेलो इंडिया, शिवपुरी क्लब सीएसएचएमसी भाग ले रही है। सभी नगरवासियों से प्रतियागिता में शामिल होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील प्रतियोगिता आयोजकों के द्वारा की गई है।

No comments: