शिवपुरी-ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश (रजि.) संगठन के तत्वाधान में समाज के सहयोग से द्वितीय बार आयोजित नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु कार्यालय का शुभ उद्घाटन एवं शुभारंभ भारतीय पञ्चांग के अनुसार शुभमिति- चैत्र ,पक्ष - शुक्लपक्ष, शुभतिथि-षष्ठी दिनांक 24.03.2026 वार-मंगलवार को अमृत मुहूर्त में सम्पन्न कराया गया। जिसमें सर्वप्रथम आचार्य महेश ओझा द्वारा सम्मेलन कार्यकारणी अध्यक्ष नंदकिशोर ओझा (नंदू भैया) के करकमलों द्वारा विघ्नहर्ता श्रीगणेश के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन तथा कलश स्थापना व स्वास्तिक मंत्रोचारण कर किया गया। तत्पश्चात् तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीहनुमान बाहु चालीसा पाठ कर व भजन गायन से विधिवत सम्पन्न कराया गया।सम्मेलन कार्यकारणी अध्यक्ष नंदकिशोर ओझा (नंदू भैया) एवं बबलेश (राज) ओझा द्वारा बताया गया कि इस नि:शुल्क सम्मेलन में विवाह हेतु पंजीयन शुल्क वर-वधु दोनों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। कार्यालय उद्घाटन एवं शुभारंभ में संगठन के महिला मंडल सहित सभी वरिष्ठ प्रबुद्धजन, बंधु एवं भगिनी, समाजसेवी, युवा-बंधु जन के साथ समिति एवं सम्मलेन कार्यकारणी के पदाधिकारीगण में उपाध्यक्ष श्री रामगोपाल जी ओझा, रामदयाल ओझा, जगदीश झा, धर्मेंद्र ओझा, श्रीमती सुषमा ओझा] श्रीमती राधा ओझा, श्रीमती नीतू झा, सचिव/सहसचिव कृष्णकांत झा, रविंद्र झा, कोषाध्यक्ष/सहकोषाध्यक्ष मातादीन ओझा, गोविंद झा, सतर्कता मंत्री सोनू ओझा, अन्नू झा सदस्यगण आदि ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हमे अनुग्रहित किया। शुभ दिन आया, मंगल घड़ी आई,नव कार्यालय में खुशियाँ छाई, गणपति जी का लें हम नाम,सफल हो हर एक काम।। दीप जले, मंगल वंदन हो,सदा यहाँ शुभ आगमन हो। उन्नति पथ पर बढ़ता जाए,सबका जीवन सुखमय हो जाए। इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ विवाह सम्मेलन कार्यालय का शुभारंभ हुआ। यह कार्यालय स्थानीय ग्वालियर वायपास मार्ग स्थित ओला शोरूम, पीएस होटल के पास शिवपुरी पर खोला गया है।

No comments:
Post a Comment