कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि किसानों और जनता के हितों को दरकिनार कर रही है भाजपा सरकारशिवपुरी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जन समस्याओं और जिले भर में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर जिला कांग्रेस शिवपुरी के तत्वाधान में स्थानीय माधवचौक चौराहे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन किया और जन समस्याओं के संदर्भ में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
माधवचौक पर जन समस्याओं को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान हालातों में प्रदेश और केन्द्र की मौजूदा सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार किसानों और जनता के हितों को दरकिनार कर रही है, एक ओर जहां पश्चिमी देशों में लड़ाई चल रही है इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है, वहीं किसानों पर हुई प्राकृतिक आपदा की मार के रूप में आलोवृष्टि से किसान पीडि़त है, एक ओर जहां आगामी समय में गेहूं के खरीदी केन्द्र शुरू होने वाले है तो वहीं अब तक कृषकों की फसल को आलोवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की कोई प्रक्रिया नहीं की जा रही, इसके साथ ही वर्तमान हालातों में पश्चिमी देशों की लड़ाई में प्रदेश की जनता को गैस आपूर्ति की सुनिश्चितता की जावे, पेट्रोल-डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित की जावे। इस तरह विभिन्न जन समस्याओं को लेकर माधवचौक चौराहे पर जिला कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसजनेंा के द्वारा दोप.12 से 3 बजे तक माधवचौक पर धरना प्रदर्शन कर जनविरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोला गया तो वहीं धरना प्रदर्शन पश्चात कलेक्टे्रट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर सौंपे गए ज्ञापन में ओलावृष्टि एवं वारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर, म.प्र. शासन के द्वारा गेहूँ की (एमएसपी) 3000-/ रू. की जाकर खरीदी केन्द्रों पर शीघ्र तौल शुरू करायी जाये, शिवपुरी शहर में पेयजल संकट के समाधान हेतु, शिवपुरी क्षेत्र में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेट्रोल, डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस शिवपुरी के प्रभारी, समस्त कांग्रेस जन, सभी विधानसभाओं के प्रभारी, समस्त विधायकगण एवं पूर्व विधायकगण, पूर्व अध्यक्षगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, समस्त नगर अध्यक्षगण, जिला पंचायत- जनपद पंचायत एवं नगर पालिका के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षदगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर अध्यक्षगण, एनएयूआई, युवा कांग्रेस, सेवादल , महिला कांग्रेस,किसान कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेसजन कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



No comments:
Post a Comment