---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 24, 2026

हैप्पीडेज स्कूल में 6 दिवसीय एनुअल एडवेंचर कैम्प का शुभारंभ


शिवपुरी-
हैप्पीडेज स्कूल के द्वारा 6 दिवसीय वार्षिक एडवेंचर कैंप का आयोजन  किया जा रहा है। हैप्पीडेज स्कूल के सीनियर इंस्ट्रक्टर मनोज मित्तई ने बताया कि यह कैम्प 23 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। इस कैंप में बच्चों को एडवेंचर एक्टिविटीज कराई जाएगी जिसमे ट्री क्लाइंबिंग, वॉल क्लाइंबिंग, स्लैदरिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग,बर्मा ब्रिज, नेट क्रॉसिंग की एक्टिविटीज शामिल है। इसके अलावा मोटिवेशनल क्लास, डांस एवं स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी इस कैम्प में बच्चों को कराई जा रही है। कैम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साहसिक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। कैम्प का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर श्रीमती गीता दीवान एवं प्रिंसिपल अंजू शर्मा की  उपस्थिति में किया गया। इस कैम्प में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से  मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, मनीष राठौर, भरत जाटव, शाहीन बी, सावित्री मित्तई, प्रियंका मिश्रा, डिंपल त्यागी, भावना पांडे, मोनिका शर्मा, श्रद्धा शर्मा,कविता धाकड़  एवं स्कूल के शिक्षक एवं  शिक्षिकाओं के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

No comments: