---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 15, 2026

संत श्री शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती मनाई गई


शिवपुरी।
सेन समाज आराध्या संत श्री शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मंगलवार को नारायणी माता मंदिर पर सेन समाज द्वारा धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई । इस दौरान समाज बंधुओं ने संत श्री शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भजन, आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सुधार के साथ- साथ सामाजिक कार्यों में महिलाओं की बराबर की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम संचालक विकसित सेन तरूण भैया ने बताया कि सेन समाज शिवपुरी द्वारा आराध्य संत श्री शिरोमणि सेन जी महाराज कि जयंती नारायणी माता मंदिर नाई कि बगिया में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में धनीराम सैन उर्फ धन्नू मामा, सुरेश मड़ीखेड़ा वाले, सीताराम सेन रान्नौद वाले, मातादीन सेन मास्टर, शिवदयाल सेन, नारायण सेन नानक बड़ा कुंआ, अशोक सेन, बी. के. सेन, सुल्तान सेन, बल्ले सेन, अखिलेश सेन, दिनेश सेन, महेंद्र सेन, रिंकू सेन, अशोक, सत्य प्रकाश सैन, पवन सेन, सहित समस्त समाज सैन के लोग उपस्थित रहे।

No comments: