रक्तदान शिविर में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल भी होंगें शामिलशिवपुरी- जिला चिकित्सालय व मेडीकल कॉलेज में रक्तदातारओं के लिए रक्त की उपलब्धता को लेकर छात्र संगठन के रूप में कार्यरत जिला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के द्वारा संस्था के स्थापना दिवस 8 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे शामिल होंगें और रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन करेंगें। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाता भी आगे आकर रक्तदान कर सकते है।
जानकारी देते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाहा ने बताया है कि जिला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के द्वारा संस्था के स्थापना दिवस 8 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे के मुख्य आथित्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल और विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह के विशिष्ट आथित्य में एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 बुधवार को दोपहर 2 बजे गांधी सेवाश्रम, माधव चौक शिवपुरी पर किया जा रहा है।
जिला एनएसयूआई शिवपुरी से जारी सूचना में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि 08 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में, जिला एनएसयूआई का रक्तदान शिविर का आयोजन माधवचौक मस्जिद के पास स्थित गांधी सेवाश्रम शिवपुरी पर किया गया है जिसमें सभी एनएसयूआई साथी शामिल होकर रक्तदान शिविर को सफल बनाऐं। इसके साथ ही जो भी स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान करना चाहे वह ब्लड डोनेशन के लिए मो.8817775672 पर संपर्क कर सकते है।

No comments:
Post a Comment