---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 6, 2026

अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा बनाया गया धूमधाम से भगवान शिव पार्वती का त्यौहार


शिवपुरी-
समाजसेवी संस्था अग्रसेन विकास परिषद समिति के द्वारा गत दिवस पटेल पार्क परिसर में भगवान शिव-पार्वती का त्यौहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन की महिला पदाधिकारी व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जानकारी देते हुए अग्रसेन विकास परिषद संस्था की जिलाध्यक्ष दीपा बंसल ने बताया कि भगवान गौरीशंकर के साथ हमारी समिति ने भगवान शिव शंकर और पार्वती माता को तिलक लगाकर फूल अर्पित कर आरती पूजा कर के प्रोग्राम की शुरुआत की, जिसमें  भगवान शिव पार्वती जी से आशीर्वाद मांगा की समिति को सफलतम दो वर्ष हो गए हैं, उसके उपलक्ष में प्रोग्राम किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया, सभी बहुत सुंदर तैयार होकर आए, गेम खेले गए सभी ने भगवान के गाना पर नृत्य किया। इसमें गेम की विनर अर्चना अग्रवाल, वर्षा गुप्ता, मेंन गेम की विजेता रही, प्रथम विनीता बंसल, द्वितीय नीलम अग्रवाल, तृतीय सीमा गुप्ता साथ में सभी ने बहुत सारी मस्ती की। इसके अलावा उपस्थित सभी पदाधिकारी और सदस्यों जिसमें जिलाध्यक्ष दीपा देवेन्द्र बंसल, महामन्त्री संगीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजु मित्तल, उपाध्यक्ष बबली अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  शिल्पी सिंघल ,संगठन मंत्री ऋतु जैन, संगठन मंत्री रश्मि अग्रवाल, मंत्री सुरभि अग्रवाल ,सह मंत्री रानी  मंगल, सह मंत्री सीमा अग्रवाल आदि सभी सदस्य उपस्थित हुई।

No comments: