---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 6, 2026

अपनी मांगो को लेकर राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी-
पिछले 10-1 5 सालों से केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा सवर्ण समाज के खिलाफ लगातार यूजीसी एवं एसी/ एसटी एक्ट जैसे काले कानून लागू किए जा रहे हैं और आरक्षण की सीमा बढ़ा बढ़ाकर योग्यता को दरकिनार करके देश में संवैधानिक पदों पर अयोग्य लोगों को बिठाया जा रहा है जिसके कारण भारत से प्रतिवर्ष लाखों प्रतिभाएं विदेश जा रही हैं इससे हमारे देश को बहुत नुकसान हो रहा है।

    राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के जिला संगठन महामंत्री महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा सवर्ण समाज को लगातार टारगेट करके काले कानून बनाए जा रहे हैं जिनके कारण सवर्ण समाज में भारी आक्रोश पैदा हो गया है इसलिए अब पूरे भारत में सवर्ण समाज आंदोलन पर उतर आया है। इसी क्रम में सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी द्वारा इन्हीं मांगो के लेकर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को ज्ञापन दिया गया। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह जी ने सवर्ण समाज संगठन को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह खुद भी केन्द्र सरकार द्वारा सवर्ण समाज के विरुद्ध लाए जा रहे ऐसे कानूनों से दु:खी हैं इसलिए उन्हें भी दु:ख है और मैं इस सम्बन्ध में अपनी पार्टी में और केन्द्र सरकार के समक्ष भी सवर्ण समाज की बात को रखूंगा। इस अवसर पर सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी संयोजक महेश शर्मा, जिला संयोजक भरत शर्मा, पुरुषोत्तम कांत शर्मा, अतुल सिंह,अशोक शर्मा, रघुराज सिंह वैंस, जिला विधि संयोजक रोहित दुबे,सतीश शर्मा, नरेन्द्र पाराशर आदि उपिस्थति थे। ज्ञापन का वाचन महेन्द्र जैन भैयन के द्वारा किया गया।

No comments: