शिवपुरी। मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त उमेश जोगा आज शिवपुरी प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने ककरवाया स्थित नवनिर्मित संदीप ट्रेडर्स ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का दौरा कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस सेंटर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ ऑल इंडिया (संपूर्ण भारत) के कमर्शियल व्हीकलों की फिटनेस जाँच की जा सकेगी।हालांकि सेंटर का विधिवत संचालन 7 दिन बाद शुरू किया जाएगा, लेकिन इससे पहले आयुक्त ने यहाँ स्थापित अत्याधुनिक मशीनों और कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वाहनों की फिटनेस जाँच के लिए लगाई गई पारदर्शी मशीनी प्रक्रिया को देखा और परिसर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सेंटर के संचालक संदीप जैन से केंद्र के आगामी संचालन और तकनीकी बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। संदीप जैन ने परिवत आयुक्त श्री जोगा को जानकारी दी कि यह सेंटर न केवल स्थानीय बल्कि देश भर के व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सेंटर के अगले सप्ताह से शुरू होने के बाद जिले सहित अन्य राज्यों से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को अब फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए सटीक और त्वरित सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इनका कहना है-
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे आधुनिक टेस्टिंग सेंटर मील का पत्थर साबित होंगे। शिवपुरी में संदीप ट्रेडर्स द्वारा तैयार की गई यह विश्वस्तरीय व्यवस्था वाकई सराहनीय है, जहाँ पूरे भारत के कमर्शियल वाहनों को सुविधा मिलेगी।
उमेश जोगा,
परिवहन आयुक्त, ग्वालियर
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे आधुनिक टेस्टिंग सेंटर मील का पत्थर साबित होंगे। शिवपुरी में संदीप ट्रेडर्स द्वारा तैयार की गई यह विश्वस्तरीय व्यवस्था वाकई सराहनीय है, जहाँ पूरे भारत के कमर्शियल वाहनों को सुविधा मिलेगी।
उमेश जोगा,
परिवहन आयुक्त, ग्वालियर

No comments:
Post a Comment