शिवपुरी-जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नगर बैराड़ में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 301 वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर पाल /बघेल समाज के द्वारा चल समारोह निकाला गया। इस भव्य चल समारोह का पोहरी क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा दिलीप मुदगल के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में शामिल पाल-बघेल समाज के बड़े-बुजुर्गों एवं बच्चों सहित चल समारोह में शामिल सभी समाज बन्धुओं को उनके पास पहुंचकर इस भीषण गर्मी से राहत प्रदान करते हुए आमरस के रूप में मैंगो फ्रूटी का वितरण किया गया।
यहां सर्वप्रथम भाजपा नेता दिलीप मुदगल के द्वारा पाल-बघेल समाज पोहरी के द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती पर निकाले गए चल समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम देवी अहिल्या बाई के छायाचित्र पर पुष्पहार पहनाकर उन्हें नमन किया और तत्पश्चात पुष्प वर्षा करते हुए हजारों समाज बन्धुओं के बीच पहुंचकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने चल समारोह में सभी को गर्मी से राहत प्रदान करते हुए सेवा कार्य स्वरूप फ्रूटी बांटकर सभी लोगों का जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में पाल-बघेल समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिन्होंने इस स्वागत समारोह के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment