---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 4, 2026

पशुपालन एवं कुक्कुट विकास विभाग की योजनाओं का लाभ आमजन को मिले यही मेरी प्राथमिकता : बघेल



शिवपुरी आगमन पर राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा केशव सिंह बघेल हुआ स्वागत

शिवपुरी- मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त केशव सिंह बघेल आज शिवपुरी आगमन पर वार्ड क्रमांक 1 में मंशापूर्ण मंदिर पर वार्ड पार्षद अमरदीप शर्मा के साथ साथ पाल बघेल समाज के समाजबंधुओं ने श्री बघेल का स्वागत किया। इस अवसर वार्ड क्रमांक 1 के पूर्व पार्षद हरीचरण पाल, रिटायर्ड डीएसपी मदन पाल, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर बद्री विशाल पाल, पाल बघेल धनगर समाज के जिलाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वपरूप बघेल, पं. अरूण शर्मा, नेपाल सिंह बघेल, पूर्व पार्षद गोपाल यादव, समाजसेवी  भूपेन्द्र दीवान, भाजपा नेता विष्णु  दीवान, शिक्षक बनवारी पाल, भरत पाल, जगदीश परिहार, विधायक प्रति?निधि पोहरी दयाकिशन बघेल, मुन्ना पाल, धर्मवीर पाल, रामलखन पाल, भरोसा पाल, होल्कर सेना अध्यक्ष पंकज पाल, पत्रकार दीपेन्द्र पाल, पवन पाल, सीताराम यादव, भगवान सिंह यादव, राजेश पाल, दीपक पाल, शशि पाल आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर मध्ययप्रदेश राज्य  पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त  केशव सिंह बघेल ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मध्यधप्रदेश की भाजपा सरकार ने दी है वो आप सभी समाज बंधुओं के सहयोग से ही मिली है, आप सबको आगे भी मेरा सहयोग करना है, बिना सामाजिक सपोर्ट के कोई आगे नहीं बढ सकता। उन्होंने कहा कि मध्य,प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास विभाग में पशुपालकों में कई योजनायें हैं उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास मैं करूंगा। श्री बघेल ने कार्यक्रम से पूर्व मंशापूर्ण दरबार में हनुमान जी महाराज के दर्शन किए तथा बाद में उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एव्हीेएफओ प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर केन्द्र में संचालित गतिविधियों का भी अवलोकन किया तथा वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

No comments: