मुख्य अतिथि कलेक्टर अर्पित वर्मा व विशिष्ट राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन होंगें, अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन करेंगेंशिवपुरी- व्यापारिक हितों को लेकर कार्यरत व्यावसायिक संस्था कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स) के द्वारा व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज शुक्रवार 05 जून को दोप.12 बजे स्थानीय होटल पीएस (लेमन ट्री) वायपास मार्ग शिवपुरी पर किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा जबकि विशिष्ट अतिथि कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन होंगें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी.पवन जैन करेंगें।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कैट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गंगाधर गोयल व सचिव सौरभ सांखला, संगठन मंत्री गोपेन्द्र जैन एवं कोषाध्यक्ष गिरीश जैन के द्वारा आयोजित कैट के व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद कार्यक्रम में व्यापारिक हितों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में जिन भी व्यापारी एवं उद्योगपतियों को अपनी बात इस मंच से रखनी है वह आगे आकर अपने विचार लिखित रूप से संस्था के पदाधिकारियों तक भेजकर अपने विचार व्यक्त कर सकेंगें। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ संचालक एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति मौजूद रहेगें, जो अपनी-अपनी बात को कैट के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकेंगें, इसके साथ ही व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को लेकर व्यापारिक संवाद करने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा भी मौजूद रहेंगें जो शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देकर व्यापारिक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी करेंगें।
इसके आलावा कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के द्वारा कैट संगठन को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी और व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को जोड़ते हुए उनके व्यापारिक हितों को इस मंच से रखा जाएगा साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आने वाली व्यापारियों की परेशानीयों व अन्य समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी.पवन जैन के द्वारा संपूर्ण प्रदेश भर में संचालित कैट की व्यापारिक गतिविधियों से उपस्थित व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को अवगत कराया जाएगा और संगठन में अधिक से अधिक व्यापारी व उद्योगपति जुड़़ सके इसे लेकर कार्य योजना बनाते हुए कार्य किया जाएगा। कैट एसोसिएशन ने समस्त व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से आज आयोजित व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment