---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 6, 2026

गुरूजियों की क्रमोन्नति को लेकर राज्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित


क्रमोन्नति को लेकर 13 अप्रैल को ज्ञापन व 16 अप्रैल से अनशन

शिवपुरी- गुरूजी शिक्षको को 12 वर्षीय क्रमोन्नति का लाभ 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी न मिलने से समूचे कर्मचारी जगत में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। गुरूजी शिक्षकों को क्रमोननति का लाभ दिये जाने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संघ की बैठक गत दिवस सावरकर पार्क में आयोजित हुई। जिसमें शिवपुरी जिले के समस्त ब्लॉकों से गुरूजी शिक्षक उपस्थित हुये। राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्ष 2008, 2011 और 2014 में गुरूजी से बने संविदा शिक्षकों को आज तक 12 वर्षीय क्रमोन्नति का लाभ विभाग द्वारा नही दिया गया। यहां गौर करने की बात यह है कि मध्यप्रदेश के 54 जिलों में पूर्व में ही क्रमोन्नति का लाभ गुरूजियों को दिया जा चुका है। 

इस बैठक में राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष हरभजन कौर, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा पटवारी, शासकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, जिला महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितु श्रीवास्तव, भा.म.सं. कार्यकारी जिलाध्यक्ष मंजू धाक?, जिला उपाध्यक्ष राजीव पुरोहित, अरविन्द सरैया, ब्लॉक अध्यक्ष अजय बाथम, आटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी धाकरे, जय प्रकाश शर्मा, हरगोविन्द रावत, गोपाल व्यास, पातीराम पाल, बीरेन्द्र सिंह रावत, कल्याण सिंह जाटव आदि उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य कर्मचारी संघ गुरूजी शिक्षकों की कम्रोन्नति की मांग को लेकर 13 अप्रैल को जिलाधीश शिवपुरी को ज्ञापन देगा। तथा यदि मांग पूरी नही हुई तो 16 अप्रैल से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा द्वारा गुरूजी शिक्षकों के साथ आमरण अनशन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी जिला प्रशासन की होगी।  

No comments: