---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 6, 2026

भक्त ध्रुव और प्रह्लाद की भक्ति ने सिखाया कि भक्ति दिखावे का नहीं बल्कि ईश्वर से जुडऩे का माध्यम : डॉ स्वामी शिवचंद्र जी



श्रीविष्णु मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में ध्रुव चरित, भरत चरित और सती चरित्र का बताया महत्व

शिवपुरी- आज के समय में देखने को मिल रहा है कि व्यक्ति अपनी पूजा, पाठ और अन्य ईश्वर भक्ति से जुड़े प्रसंगों को दिखावे के रूप में प्रदर्शित कर रहा है लेकिन यदि मनुष्य ने इस संसार में जन्म लिया है तो उसे श्रीमद भागवत कथा से सीख लेना चाहिए क्योंकि भक्त की भक्ति की प्रमाण यदि कही देखना और प्रेरणा लेना है तो भक्त ध्रुव और भक्त प्रह्लाद की भक्ति का न केवल श्रवण करे बल्कि इस कथा के प्रसंग को अपने जीवन में आत्मसात भी करे क्योंकि भक्त ध्रुव की भक्ति जहां सकाम तय लक्ष्य के अनुरूप और भक्त प्रह्लाद की भक्ति निष्काम अर्थात बिना किसी इक्छा के केवल ईश्वर के लिए हो हो, इसलिए हमे भक्ति दिखावे की नहीं बल्कि ईश्वर से जुडऩे के लिए करना चाहिए और यही कथा ईश्वर से जुडऩे का भी शसक्त माध्यम है।

भक्त और भक्ति का यह अनूठा संगम देखने को मिला स्थानीय श्रीविष्णु मंदिर परिसर में जहां श्रीहरि विष्णु और एवं समस्त भक्तगण के साथ संयोजक शिवपुरी आध्यात्मिक सांस्कृतिक समाज कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा की तृतीय दिवस पर व्यासपीठ से अभा स्वामी रामतीर्थ मिशन के परमाध्यक्ष डॉ स्वामी शिवचंद्र जी महाराज ने जिन्होंने कथा के माध्यम से भक्त ध्रुव और भक्त प्रह्लाद के साथ भरत चरित और सती चरित्र की कथा के माध्यम भक्त और भक्ति पर बड़ी गहराई से प्रकाश डाला और सभी श्रद्धालुओं से भक्त प्रहलाद की भांति भक्ति करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व श्रीमद् भागवत कथा पूजन कथा यजमान परिजन समाजसेवी दीवान अरविंद लाल, श्रीमती गीता दीवान एवं अर्जुन दीवान के द्वारा सपरिवार कथा का पूजन किया गया एवं तत्पश्चात पूज्य महाराज श्री का माल्यार्पण कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके साथ ही कथा के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए यहां श्रीविष्णु मंदिर पुजारी सुशील कुमार भार्गव एवं दीपक भार्गव के साथ व्यवस्था में सहयोगी महेंद्र उपाध्याय, पार्षद अमरदीप शर्मा, नीरज जैन, हरिशंकर सेन, आदित्य भार्गव, लखन, हेमंत, भूपेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। इन सभी के विशेष सहयोग से भव्य श्रीमद् भावगत कथा में मिल रहा हैं, दीवान परिवार के सभी परिजन दीवान अरविंद लाल, श्रीमती गीता दीवान, नीतू धीर और समस्त स्टाफ के साथ और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि आदि के द्वारा भी कथा पाण्डाल में पहुंचकर कथा को श्रवण किया गया। समस्त धप्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल श्रीविष्णु मंदिर पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह कथा यजमान परिवार के द्वारा किया गया है।

No comments: